राजेश कुमार/न्यूज11 भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: कार्मल विद्यालय बोकारो थर्मल में हिंदी दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चो के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या एवं हिन्दी शिक्षिका के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व और इसकी समृद्धि पर प्रकाश डाला.इसके बाद अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ जैसे –भाषण प्रतियोगिता ,कविता पाठ प्रतियोगिता ,निबंध लेखन प्रतियोगिता ,प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता ,प्रतियोगिताओं करवाई गई. एवं विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया.
यह भी पढ़ें: मक्का-मदीना की जियारत के लिए जमुआ से नन्हा जायरीन असजद इक़बाल उमराह के लिए रवाना