ट्रैफिक पुलिसकर्मी

रांची: दुर्गा सोरेन चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा, आपस में भिड़े दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी

सड़क पर इस तरह पुलिसकर्मियों को झगड़ता देख राहगीर और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए.

By : Dipali Kumari
रांची: दुर्गा सोरेन चौक पर हाईवोल्टेज ड्रामा, आपस में भिड़े दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में वीर दुर्गा सोरेन चौक पर ड्यूटी में तैनात दो ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपस में ही भीड़ गए. दोनों पुलिसकर्मी एक-दूसरे पर पर लात-घूंसे चलाते दिखे. सड़क पर इस तरह पुलिसकर्मियों को झगड़ता देख राहगीर और स्थानीय लोग भी हैरान रह गए. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. 

बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान दोनों ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. मामला बढ़ता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पुलिसकर्मियों को अलग कर मामला शांत करवाया. 
इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.  

इसे भी पढ़ें: रांची के कई इलाकों में आज सुबह से शाम गुल रहेगी बिजली, जल्द निपटा लें जरूरी काम

संबंधित सामग्री

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

घुटवा जंगल में मिला 19 सितंबर से लापता युवक का सड़ा-गला शव, हत्या की आशंका

मृतक पंकज उरांव बीते 19 सितंबर से लापता था, पुलिस के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले उसकी बाइक बरामद की गई थी

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव, हरीश द्विवेदी बनाए गए बिहार बीजेपी के प्रभारी 

बीजेपी में संगठनात्मक बदलाव किया गया है। इस कड़ी में हरीश द्विवेदी बिहार बीजेपी के प्रभारी बनाए गए हैं। 

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में आरोपी गिरफ्तार

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में महिला स्वास्थ्यकर्मी से कथित यौन शोषण मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, विधायक रामचंद्र सिंह ने आठ योजनाओं का किया शिलान्यास

योजनाओं के तहत विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कमरों के निर्माण के साथ पुराने भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाएगा