बुंडू सिविल कोर्ट निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 9 अप्रैल को सभी अधिकारियों को किया तलब

By : Ark Sahuliyar
बुंडू सिविल कोर्ट निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 9 अप्रैल को सभी अधिकारियों को किया तलब

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में न्यायिक ढांचे से जुड़ी एक महत्वपूर्ण परियोजना में हो रही देरी पर झारखंड हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. मुख्य न्यायाधीश एसएम सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने बुंडू में सिविल कोर्ट निर्माण में हो रही सुस्ती को लालफीताशाही करार दिया. 

यह मामला रामचरण महतो की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान उठा. अदालत को याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रिंकू भगत ने बताया कि कोर्ट के पूर्व निर्देशों के बावजूद अब तक जमीन की उपलब्धता तक सुनिश्चित नहीं हो सकी है और पूरा मामला ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है. खंडपीठ ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले भी इस मामले में कई निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन उन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया.

सरकार ने रखा पक्ष, कोर्ट ने जताई नाराजगी
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता आशुतोष आनंद ने बताया कि मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इस विषय पर बैठक बुलाई गई थी. साथ ही रजिस्ट्रार जनरल द्वारा न्यायायुक्त को निर्माण से जुड़े सुझाव भेजे गए, लेकिन अब तक कोई जवाब प्राप्त नहीं हुआ है. इस पर अदालत ने असंतोष व्यक्त किया.

9 अप्रैल को सभी अधिकारी होंगे पेश
मामले की गंभीरता को देखते हुए खंडपीठ ने 9 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे कॉन्फ्रेंस रूम में न्यायिक कार्यवाही के दौरान संबंधित सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. इस बैठक में मुख्य सचिव, विधि सचिव, भवन निर्माण सचिव, न्यायायुक्त रांची, रजिस्ट्रार जनरल और उपायुक्त रांची को शामिल होने के लिए कहा गया है. अदालत अब इस मामले में ठोस प्रगति सुनिश्चित करने के मूड में नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- जन-शिकायतों के निपटारे को लेकर CPGRAMS की समीक्षा बैठक 7 अप्रैल को, गृह विभाग ने DGP को लिखा पत्र 

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की