CAT भवन निर्माण

CAT भवन निर्माण में देरी पर हाई कोर्ट नाराज, अधिकारियों के जवाब में मिला विरोधाभास

CAT के स्थायी बेंच के निर्माण को लेकर आज सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

By : News11 Bharat
CAT भवन निर्माण में देरी पर हाई कोर्ट नाराज, अधिकारियों के जवाब में मिला विरोधाभास

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
रांची में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) के स्थायी बेंच के निर्माण को लेकर आज सोमवार को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के आरोपों और संबंधित अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास सामने आया.

कोर्ट को पहले बताया गया था कि भवन निर्माण की योजना (प्लान) स्वीकृति के लिए भेजी गई है. इसके बाद तकनीकी समस्याओं का हवाला दिया गया, जबकि अब कहा जा रहा है कि निर्माण के लिए पर्याप्त फंड उपलब्ध नहीं है. इन दलीलों पर नाराजगी जताते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि "अगर बिल्डिंग बनानी ही नहीं है, तो जमीन वापस कर दें."

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में हाई कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने CAT के स्थायी बेंच के लिए दो एकड़ जमीन आवंटित की थी. हालांकि, 11 साल बाद भी भवन निर्माण का काम शुरू नहीं हो सका है और न ही इस दिशा में कोई ठोस प्रगति हुई है.

सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में दाखिल अपने हलफनामे (एफिडेविट) में कहा था कि निर्माण प्रक्रिया जारी है, लेकिन फंड की कमी और ड्रॉइंग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका.

वहीं, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने कोर्ट में कहा कि उनके पास भवन निर्माण से संबंधित कोई प्रस्ताव ही नहीं आया है. ऐसे में कार्मिक मंत्रालय और विधि एवं न्याय मंत्रालय के जवाबों में स्पष्ट विरोधाभास सामने आया है.

इसे भी पढ़ें: कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के सहयोगी बबलू को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बेल

संबंधित सामग्री

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित  CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

रांची के कचहरी चौक के पास स्थित CORINTHIA होटल में छापेमारी मामले में 9 व्यक्तियों और 3 युवतियों को भेजा गया जेल

जांच में खुलासे के बाद देह व्यापार में संलग्न दोनों नाबालिगों को भेजा गया शेल्टर होम

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

बाथरूम में मोबाइल कैमरे से वीडियो बनाने के आरोप में अभिभावकों ने किया हंगामा

रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित चतरा रायफल शूटिंग क्लब में नाराज अभिभावकों ने किया हंगामा

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

केंद्र सरकार के निर्देश के बाद लातेहार में बाल विवाह के खिलाफ कुप्रथा के उन्मूलन की बड़ी पहल

ग्राम सभाओं ने बाल विवाह के खात्मे का लिया प्रण, गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में आयोजित की गईं विशेष ग्राम सभाएं

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

पूर्व कार्डिनल . तेलेस्फोर पी. टोप्पो को श्रद्धांजलि, झड़गांव में हुई मिसा पूजा, गुमला विधायक भूषण तिर्की हुए शामिल

धार्मिक मिसा पूजा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर पूर्व कार्डिनल को याद किया जाता है