Heatwave Alert: तपती दोपहर, नन्हीं ज़िंदगियां खतरे में, स्कूल टाइमिंग पर उठे सवाल

By : Vaibhaw Vikram
Heatwave Alert: तपती दोपहर, नन्हीं ज़िंदगियां खतरे में, स्कूल टाइमिंग पर उठे सवाल

न्यूज11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
बैशाख की शुरुआत से अंगारे बरसाती भीषण गर्मी में जहां 11 बजते धरती गर्म तावे जैसी तपने लगी है. ऐसी गर्मी में मार्निग स्कुल का छुट्टी का समय कहीं बच्चों के लिए काल न बन जाए. एक अप्रैल से सभी स्कुल नए सत्र की पढाई शुरू कर दी है. कक्षा एक से 12 तक के बच्चों स्कुल जा रहे हैं. इधर बढती गर्मी को देखते हुए सभी स्कुल मार्निग क्लास शुरू कर दिया गया है. मार्निग क्लास में सुबह सुबह स्कुल जाना तो बच्चों के लिए काफी सुखद होगा. लेकिन मार्निग क्लास में स्कुल से बच्चों को 01 बजे तपतपाती गर्मी में छुट्टी दी जा रही है. 

एक तरफ मौसम विभाग हीट वेब को लेकर अलर्ट जारी करते हुए, इस रिकार्ड तोड गर्मी में सुबह 11 बजे के बाद बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी से बचने और घर में रहने की सलाह दे रही है. दुसरी तरफ मार्निग क्लास के बाद स्कुल भरी दुपहरी एक बजे स्कुल में छुट्टी दे रहा है. कई बच्चे दो से तीन किलोमीटर पैदल सफर कर स्कुल जाते हैं. ऐसे में दोपहर 01 बजे के छुट्टी देना इन बच्चों को तपतपाती गर्मी झेलने को विवश करेगा जो इन बच्चों के लिए घातक बन सकती है. बच्चे सन स्ट्रोक और हीट वेब की चपेट में आकर बीमार पड सकते हैं. 

एक तरफ कहर ढाती भीषण गर्मी दुसरी तरफ तपती दुपहरी में स्कुल की छुट्टी अभिभावकों को असमंजस में डाल दी है. अभिभावकों का कहना है कि स्कुल का ये छुट्टी टाइम बच्चों को बीमार कर देगा.अभिभावकों ने जिला प्रशासन से स्कुल के छुट्टी टाइमिंग पर हस्तक्षेप कर इसे 11 बजे कराने की आग्रह की है. अभिभावक का कहना है कि स्कुल 11 बजे छुट्टी दे देगा तो बच्चे 12 बजे से पहले घर पर होंगे और बच्चे हिट वेब और गर्मी की मार से बच सकते हैं. अब इस मामले में सभी अभिभावक की निगाहें जिला प्रशासन पर टीका है. अभिभावकों को उम्मीद है कि बच्चों और बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह इस मामले में पहल करते हुए बच्चों के हित में कुछ बेहतर निर्णय लेंगी.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, खोए बच्चे को परिजनों से मिलवाया

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई