Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, कई जिलों में तापमान 25 डिग्री के पार

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में गर्मी की दस्तक, कई जिलों में तापमान 25 डिग्री के पार

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में धीरे-धीरे मौसम बदल रहा है और ठंड के बाद अब गर्मी अपनी मौजूदगी दिखाने लगी हैं. राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है और अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री के पार नजर आ रहा हैं.

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री तक पहुंच गया दोपहर के समय लोग सिर्फ टी-शर्ट और हल्की शर्ट पहनते नजर आए. इससे साफ है कि झारखंड के दक्षिणी जिले इस समय गर्मी की चपेट में हैं.

आज के लिए मौसम की स्थिति
आज देवघर, पाकुड़, धनबाद, बोकारो, गोड्डा और साहिबगंज जैसे जिलों में लोगों को गर्मी का अहसास हो सकता हैं. यहां न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है और 13 से 14 डिग्री के बीच बना हुआ हैं. वहीं, अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री तक पहुंच गया हैं. पिछले 24 घंटों तक इन जिलों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास ही था.

दक्षिणी जिलों में धूप का कहर
झारखंड के दक्षिणी जिले- पूर्वी और पश्चिमी सिंगभूम और सरायकेला-खरसावां में अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री तक पहुंच चुका हैं. न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा हैं. यहां दिन में लोग स्वेटर पहनते नहीं दिख रहे और हल्की गर्मी का आनंद ले रहे हैं.

जहां अधिकांश जिलों में गर्मी बढ़ रही है, वहीं गुमला में ठंड अब भी कायम हैं. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया. आज भी यह लगभग 9 डिग्री रह सकता हैं. घने जंगल और कच्चे मकानों की वजह से यहां ठंड का असर झारखंड के अन्य जिलों की तुलना में अधिक दिखाई दे रहा हैं. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में झारखंड के अधिकांश जिलों में गर्मी और बढ़ सकती हैं.


यह भी पढ़े: दानापुर में चलती महिंद्रा थार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई