न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: 30 हजार रुपए घूस लेने के मामले में जेल में बंद गुमला चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. मामले पर 19 फरवरी को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. शैलेश कुमार ने 27 जनवरी को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. एसीबी ने 21 जनवरी को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. पदभार संभालने के 4 दिन बाद ही भ्रष्टाचार मामले में शैलेश कुमार की गिरफ्तारी हुई थी. आरोप है कि पीड़ित जयपाल नायक से निजी घर के लिए ईट पकाने के एवज में थाना प्रभारी रिश्वत की मांग कर रहे थे. जिसकी शिकायत एसीबी से किया गया था. ACB ने जांच में मामला को सही पाया, जिसके बाद एसीबी ने तय प्लान के तहत जाल बिछाकर थाना प्रभारी शैलेश कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था.
ये भी पढ़ें- 23 फरवरी को नगर निकाय चुनाव, सभी नगरपालिका क्षेत्रों में दुकानें व प्रतिष्ठान रहेंगे बंद, आदेश जारी