न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: बंदी प्रत्यक्षीकरण (हेबियस कॉर्पस) से संबंधित एक याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान चतरा एसपी सुमित अग्रवाल कोर्ट में हाजिर हुए और इंक्वायरी रिपोर्ट सौंपी. कोर्ट के आदेश के आलोक में याचिकाकर्ता अख्तरी खातून, मो गुलाम, अब्दुल हकीम सहित अन्य लोगों के दर्ज बयान के आधार पर इंक्वायरी रिपोर्ट पेश की गई है. कोर्ट ने इस इंक्वायरी रिपोर्ट के आधार पर क्या कार्रवाई की गई, इसकी विस्तृत रिपोर्ट सरकार से मांगी है.
कोर्ट के पिछले आदेश के आलोक में अब्दुल हकीम भी आज कोर्ट में हाजिर हुए. पिछली सुनवाई में खंडपीठ ने कहा था कि अब्दुल हकीम के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया जा सकता है. फिलहाल उन्हें उपस्थित होने के लिए आखिरी मौका दिया जा रहा है.
दरअसल, यह हेबियस कॉर्पस लड़के की मां अख्तरी खातून की ओर से दायर की गई थी. पूर्व की सुनवाई में कोर्ट ने कुछ तथ्यों के छिपाए जाने की आशंका जताई थी. कोर्ट ने चतरा के पुलिस अधीक्षक को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था. साथ ही अख्तरी खातून, मोहम्मद गुलाम और मोहम्मद अब्दुल हकीम को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन अब्दुल हकीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत नहीं हुआ था.
ये भी पढ़ें- लोकायुक्त समेत 12 संवैधानिक पदों की नियुक्ति को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
हेबियस कॉर्पस से संबंधित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने कोर्ट को सौंपी इंक्वायरी रिपोर
संबंधित सामग्री
जलझुलनी एकादशी पर भगवान विष्णु की आराधना का विशेष विधान, आज की गई आराधना नहीं जाती है निष्फल
भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान गणेश की पूजा का विशेष विधान है
MS Dhoni की टीम से जुड़े दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान, CSK ने स्टीफन फ्लेमिंग की जगह बनाया मुख्य कोच
CSK प्रबंधन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया