जमीन फर्जीवाड़ा

8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में CM हेमंत सोरेन और रामकुमार पाहन के आरोप गठन पर सुनवाई टली

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जमीन के रैयत रामकुमार पाहन के आरोप गठन के बिंदु पर आज शनिवार को सुनवाई हुई.

By : Dipali Kumari
8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा मामले में CM हेमंत सोरेन और रामकुमार पाहन के आरोप गठन पर सुनवाई टली

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
8.86 एकड़ कथित जमीन फर्जीवाड़े से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जमीन के रैयत रामकुमार पाहन के आरोप गठन के बिंदु पर आज शनिवार को सुनवाई हुई. मामला पीएमएलए की विशेष अदालत में सूचीबद्ध था, लेकिन दोनों की ओर से समय मांगे जाने के बाद आरोप गठन पर सुनवाई टल गई थी. दोनों पक्षों ने अपनी डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल अपील याचिका की सुनवाई लंबित होने का हवाला दिया.

अब दोनों के आरोप गठन के बिंदु पर अगली निर्धारित तिथि को सुनवाई होगी. पीएमएलए कोर्ट द्वारा डिस्चार्ज याचिका खारिज किए जाने को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रामकुमार पाहन ने हाईकोर्ट में चुनौती दी है. बताते चलें इस मामले में बाकी आरोपियों के खिलाफ आरोप पहले ही गठित किए जा चुके हैं.

मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा बड़ागाईं अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारी आरोपी हैं. ईडी ने कथित जमीन फर्जीवाड़े की जांच के दौरान कई ठिकानों पर छापेमारी की थी और कई अहम साक्ष्य मिलने का दावा किया था. जांच पूरी करने के बाद ईडी ने आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. मामले में गिरफ्तार आरोपियों को बाद में अदालत से जमानत मिल चुकी है.

संबंधित सामग्री

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.