न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: शराब घोटाला मामले में शराब कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी हो गई. ACB की विशेष कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. इस मामले में कोर्ट 7 अप्रैल को अपना फैसला सुनाएगा. छत्तीसगढ़ के दुर्ग का निवासी नवीन केडिया को 11 मार्च को ACB ने गिरफ्तार किया था. नवीन केडिया पर झारखंड में निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति करने का आरोप है. गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने उससे 5 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी. 2 जनवरी को ACB ने वारंट जारी करने का कोर्ट से आग्रह किया था. कोर्ट ने 8 जनवरी को वारंट जारी किया था. 8 जनवरी को ही गोवा से नवीन केडिया को गिरफ्तार किया गया था.
नवीन केडिया को गोवा कोर्ट से 4 दिनों की ट्रांजिट बेल मिली थी. 12 जनवरी को ACB के समक्ष उपस्थित होना था, लेकिन वह फरार हो गया. ACB ने नवीन केडिया को समन जारी कर बुलाया था. लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए थे. जिसको लेकर ACB ने कोर्ट से वारंट लिया था. शराब घोटाला मामले को लेकर ACB की कार्रवाई 20 मई 2025 को शुरू हुई है, जो अब भी है जारी. अबतक निलंबित IAS विनय चौबे समेत डेढ़ दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. लेकिन 90 दिनों में चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से सर्वाधिक आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिली है.
ये भी पढ़ें- धनबाद: टंडाबाड़ी में भू-धंसान से तीन की मौत, विरोध में भड़के ग्रामीणों ने अधिकारियों के काफिले पर किया पथराव
शराब घोटाला मामले में कारोबारी नवीन केडिया की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, ACB कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित
संबंधित सामग्री
पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत
जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर
22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद
15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया
बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां
हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया
Asian Games 2026 के दूसरे दिन भारत के हाथ आए 4 पदक, आज 2 रजत और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीते, पदकों की संख्या हुई 6
भारत के हाथ अब तक नहीं आया कोई स्वर्ण पदक