प्रकाश कुमार/न्यूज11 भारत
धनबाद/डेस्क: धनबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. पाटलिपुत्र हॉस्पिटल ने सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का दायरा बढ़ाते हुए कई नए विशेषज्ञ डॉक्टरों और अत्याधुनिक मशीनों की शुरुआत की है, जिससे अब मरीजों को गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. धनबाद के जोड़ा फाटक रोड स्थित पाटलिपुत्र हॉस्पिटल में संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए हॉस्पिटल के सीईओ और डाक्टरों ने कहा कि बेहतर स्वस्थ सेवा के साथ पहले से संचालित कार्डियोलॉजी, न्यूरो और स्पाइन सर्जरी, तथा पल्मोनोलॉजी विभाग के साथ अब कई नई सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं जोड़ी गई हैं. अस्पताल प्रबंधन के अनुसार हृदय, मस्तिष्क, रीढ़, श्वसन तंत्र, किडनी, पेट, लिवर और मूत्र रोग से संबंधित मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सेवाओं का विस्तार किया गया है.
जो धनबाद वाशियो के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में एडवांस कैथ लैब, एडवांस एंडोस्कोपी मशीन, ईएनटी के लिए फोजकोपी मशीन, तथा यूरोलॉजी के लिए अत्याधुनिक आरआईआरएस मशीन की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है. साथ ही मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की स्थापना से ऑपरेशन, मस्तिष्क रोग, घुटना एवं कुल्हा प्रत्यारोपण जैसी सर्जरी की जांच और उपचार की गुणवत्ता व सटीकता में उल्लेखनीय है.
यह भी पढ़ें: चंदवा के कामता पंचायत में गहराया पेयजल संकट, आंगनबाड़ी केंद्र तक में पानी की भारी समस्या