विकास कुमार/न्यूज11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: ईद की खुशामदीद हुसैनाबाद शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में खुशियों से सराबोर रही, माहे रमजान के खत्म होने के बाद ईद उल फितर का पवित्र त्योहार शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया, इस मौके पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों और ईदगाहों में ईद उल फितर की नमाज अदा गयी, सजदे में सिर झुकाकर देश में अमन चैन और तरक्की की दुआएं मांगी गयी. सबसे पहले शहर के दाता नगर स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे अदा की गयी, इसके अलावा जामा मस्जिद नूरी मस्जिद, ईमामन मस्जिद इस्लामगंज़, मोहम्दाबाद, अलावा देवरी कला, बाजारी बुधूआ, बेलबीघा, ऊपरी कला, समेत कई मस्जिदों में नमाज अदा की गयी, नमाज अदा करने के बाद मस्जिदों और ईदगाहों के इमामों ने खुतबा पढ़ते हुए ईद के महत्व के बारे में प्रकाश डाला और लोगों से प्रेम शांति और मानवता के रह पर चलने का संदेश दिया. नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी.
मौक पर बसपा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली ने कहा की हमारे मुल्क में सभी धर्मों के मानने वालों का पर्व हमें भाईचारा और एकता का संदेश देता है, हुसैनाबाद की जमीन हमेशा से संप्रदायिक सद्भाव की मिसाल रही है, मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अजय भारती ने ईदगाह और मस्जिदों के पास जाकर लोगों को ईद की मुबारकबाद दी, मौके पर एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशि कुमार, राजद के वरिष्ट नेता रवि यादव, आरजू खान इम्तेयाज आलम, महताब खान, शाकिर अली, अफरोज खान, तनवीर अहमद, शकील अहमद सैयद अफ़ान मीर कमरान मीर साजिद खान वाजिद खान, मो मजहर निजाम खान चिंटू मंसूरी जावेद खान, प्रणव सुमन मुखिया मनोज भारती, समेत कई लोग मौजूद थे. नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में दिखी सभी मस्जिदों और ईदगाहों में पुलिस बल तैनात रही, इस मौके पर एसडीएम गौरांग महतो, एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, देवरी ओपी प्रभारी बब्लू कुमार, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता,लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी,
यह भी पढ़ें: झालदा में JLKM का मीटिंग सम्पन्न, JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो को सुनने उमड़े समर्थक