हजारीबाग रेल लाइन डबलिंग को मिली रफ्तार, ₹342 करोड़ की परियोजना से बदलेगी रेल कनेक्टिविटी

रेल परियोजना

हजारीबाग रेल लाइन डबलिंग को मिली रफ्तार, ₹342 करोड़ की परियोजना से बदलेगी रेल कनेक्टिविटी

रेलवे ने 430 दिनों के भीतर परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया

हजारीबाग रेल लाइन डबलिंग को मिली रफ्तार ₹342 करोड़ की परियोजना से बदलेगी रेल कनेक्टिविटी

फ़लक शमीम/न्यूज 11 भारत 

हजारीबाग/डेस्क: हजारीबाग जिले के लोगों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है. करीब 11 वर्षों से लंबित हजारीबाग रेल लाइन डबलिंग परियोजना अब तेज गति से आगे बढ़ रही है. भारतीय रेलवे द्वारा लगभग ₹342 करोड़ की लागत से संचालित इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करना और यात्री एवं माल परिवहन को अधिक सुगम बनाना है. जानकारी के अनुसार, परियोजना के तहत रेल लाइन डबलिंग का कार्य तेजी से जारी है और रेलवे ने इसे 430 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. अधिकारियों का अनुमान है कि यदि कार्य निर्धारित गति से चलता रहा तो मार्च 2028 तक परियोजना पूरी हो सकती है. रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस परियोजना के लिए आवश्यक करीब 90 प्रतिशत भूमि उपलब्ध हो चुकी है, जिससे निर्माण कार्य में तेजी आई है. वर्तमान में विभिन्न स्थानों पर ट्रैक बिछाने, आधारभूत संरचना विकसित करने तथा तकनीकी कार्यों को गति दी जा रही है.

यात्रियों और व्यापार जगत को होगा लाभ

रेल लाइन डबलिंग पूरी होने के बाद हजारीबाग क्षेत्र को कई बड़े लाभ मिलने की उम्मीद है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ट्रेनों की आवाजाही सुचारु होगी और रेलवे की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

परियोजना से मिलने वाले प्रमुख लाभ

  • हजारीबाग से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने में सुविधा मिलेगी.
  • मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के संचालन में सुधार होगा.
  • रेलखंड की वहन क्षमता बढ़ेगी.
  • ट्रेनो की समयबद्धता में सुधार आएगा और विलंब की समस्या कम होगी.
  • क्षेत्र के व्यापार, उद्योग और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा.
  • भविष्य में नई ट्रेनों के परिचालन का मार्ग प्रशस्त होगा.

नई ट्रेनों की मांग भी तेज

रेल लाइन डबलिंग को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. लंबे समय से हजारीबाग से विभिन्न प्रमुख शहरों के लिए नई ट्रेनों की मांग उठती रही है. रेल विशेषज्ञों का मानना है कि डबलिंग परियोजना पूरी होने के बाद रेलवे के पास नई यात्री ट्रेनों और एक्सप्रेस सेवाओं के संचालन की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

हजारीबाग के नागरिकों का कहना है कि रेल सुविधाओं में विस्तार से न केवल यात्रियों को लाभ मिलेगा, बल्कि जिले का संपर्क देश के अन्य हिस्सों से और मजबूत होगा. ऐसे में 11 वर्षों से प्रतीक्षित यह परियोजना अब हजारीबाग के विकास की नई पटरी तैयार करती नजर आ रही है.

यह भी पढ़ें: पश्चिमी सिंहभूम में 15वें वित्त आयोग की योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर जोर

 

संबंधित सामग्री

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

झारखंड

जोन्हा फॉल में डूबने से जल संसाधन विभाग में कार्यरत जूनियर इंजीनियर अर्णब मुंडा की मौत 

फॉल के ऊपर नदी में देर शाम नहाने के दौरान हुआ हादसा

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

झारखंड

डुमरी में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं से मैपिंग प्रक्रिया गंभीरता से लेने की अपी

प्रखंड मुख्यालय परिसर में कांग्रेस पार्टी की ओर से संवाद सह बीएलए-2 पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

झारखंड

सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें स्थापना दिवस समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा और आस्था का जनसैलाब 

बरवाडीह प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों में विख्यात सरईडीह शिव मंदिर के पांचवें वार्षिक स्थापना दिवस समारोह का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

झारखंड सरकार की डीएमएफटी (DMFT) योजना के तहत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बुंडू में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ.

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

झारखंड

लोहरा गांव में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट, 800 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त 

करीब 9500 किग्रा जावा महुवा विनष्ट करते हुए शराब बनाने की सामग्री, बर्तन इत्यादि एवं करीब 800 लीटर अवैध चुलाई शराब को जब्त किया गया.