जंगल में मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जंगल में मिला युवक का अधजला शव, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

जंगल में मिला युवक का अधजला शव हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका जांच में जुटी पुलिस

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा पंचायत स्थित बनपहाड़ी जंगल में शनिवार को एक युवक का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हत्या के बाद पहचान और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है.

मृतक की पहचान कुदागा गांव निवासी 22 वर्षीय मोजाहिद अंसारी के रूप में हुई है. परिजनों ने शव के पास मिले जूते के आधार पर उसकी पहचान की. बताया जाता है कि मोजाहिद बाहर रहकर पेंट-पुट्टी का काम करता था. वह 27 मई को घर से निकला था, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना थाना में भी दी थी.अब जंगल से अधजला शव बरामद होने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है. पुलिस हत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें: बीएड/एमएड/बीपीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 31 मई को, प्रशासन पूरी तरह तैयार, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त बैठक

संबंधित सामग्री

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

झारखंड

अंग्रेजी जुल्म की दास्तां सुनाती कोचेडेगा के ग्रीनगोला की ढहती दीवारें, आज भी मौजूद है लोगों को बांधकर रखने वाला पिलर

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

झारखंड

मुहर्रम पर्व की तैयारी को लेकर बैठक, मुहीयुद्दीन नगर मुहर्रम कमेटी का गठन, अख्तर अंसारी बने सदर

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

झारखंड

चौपारण में चतुर्थ श्री जगन्नाथ रथयात्रा महामहोत्सव की तैयारी शुरू, सियरकोनी मंदिर में हुई अहम बैठक

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खेल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जर्मनी की धुआंधार शुरुआत, ब्राजील को पीछे छोड़ते हुए सबसे बड़ी टीम बन गयी जर्मनी

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो

देश-विदेश

खुलने वाला है हॉर्मुज! डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्ध खत्म होने का किया ऐलान, स्विटजरलैंड में दोनों देशों के बीच हो