गढ़वा में आंधी-तूफान से आधा दर्जन मिट्टी के घर गिरे, मवेशियों की भी हुई मौत

गढ़वा में आंधी-तूफान से आधा दर्जन मिट्टी के घर गिरे, मवेशियों की भी हुई मौत

गढ़वा में आंधी-तूफान से आधा दर्जन मिट्टी के घर गिरे मवेशियों की भी हुई मौत

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले में आंधी-बारिश और वज्रपात का कहर, आधा दर्जन मिट्टी के घर गिरे,मवेशी की हुई मौत के बाद रमकंडा इलाके मे  बिजली व्यवस्था हुई ठप. रमकंडा रविवार की देर रात तेज आंधी बारिश ओर वज्रपात में रमकंडा के विभिन्न क्षत्रों में घर बिजली के तार ओर पेड़ को नुकसान पहुंचा है. चेटे गांव में खपरैल के आधा दर्जन घरों को आंशिक नुकसान हुआ ओर कई पेड़ गिर गए. बिजली का तार टूट गया. इस आंधी तूफान मे विद्युत व्यवस्था प्रभावित हो गयी

पटसर के टोला पत्थलगढ़वा में वज्रपात से दो भैंसों की मौत

.रमकंडा प्रखण्ड के चेटे पंचायत अंतर्गत ग्राम पटसर के टोला पत्थलगढ़वा में वज्रपात से उपेंद्र भुईयां पिता सीताराम भुईयां की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि देर रात अचानक तेज बारिश और बिजली कड़कने के दौरान यह हादसा हुआ. भैंसों की मौत से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, इसी आंधी-पानी का असर कुरुमदारी गांव में भी देखने को मिला, जहां तेज हवा के कारण बिजली का खंभा गिरकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया. खंभा गिरने से गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. ग्रामीणों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी.

घरों को भी पहुंचा नुकसान

आंधी-तूफान में चेटे के मुनि भुइयां, शम्भू बैठा, प्रताप रजक सुरेश भुइयां के घरों आंशिक नुकसान पहुंचा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के तहत जल्द मुआवजा देने और कुरुमदारी गांव में शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है. वहीं विधायक प्रतिनिधि ज्ञानरंजन पांडेय ने कहा कि घटना की जानकारी मिल चुकी है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता एवं मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: भरनो के मिशन चौक से झामुमो प्रखंड अध्यक्ष के घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, पुलिस जांच में जुटी

संबंधित सामग्री

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

झारखंड

26 लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का मिलेगा लाभ, लोहरदगा DC की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निर्णय

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा

झारखंड

Ranchi University: रांची विश्वविद्यालय की नई कुलपति नियुक्त की गई प्रो. सरोज शर्मा

गांडेय के टोप्पया में सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

झारखंड

गांडेय के टोप्पया में सड़क को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, किया प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

6 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर मामले की जांच तेज, वित्त विभाग की टीम पहुंची बोकारो 

झारखंड

6 करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर मामले की जांच तेज, वित्त विभाग की टीम पहुंची बोकारो 

घाघरा 15वें वित्त आयोग के कार्य में नियमों से कोई समझौता नहीं, बिना दस्तावेज और एमबी के नहीं चलेगा कोई काम -  बीडीओ

झारखंड

घाघरा 15वें वित्त आयोग के कार्य में नियमों से कोई समझौता नहीं, बिना दस्तावेज और एमबी के नहीं चलेगा कोई काम - बीडीओ