गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्...

Gumla: Villager injured in wild elephant attack in

गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है. यहां एक जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए

गुमला कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल दी आर्थिक सहायता

नीरज कुमार साहू/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है. यहां एक जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
 
खेत जाने के दौरान हुआ हमला, गड्ढे ने बचाई जान
फॉरेस्टर शेखर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि कामडारा प्रखंड के किशनी गिरजा टोली गांव के निवासी हेमंरोन बरला सुबह करीब 3:30 बजे अपने खेत की ओर जा रहे थे. इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी से उनका सामना हो गया. हाथी ने हेमंरोन को अपनी सूंड से उठाकर दूर फेंक दिया. गनीमत यह रही कि वे सीधे खेत में बने एक गड्ढे में जा गिरे, जिससे हाथी उन पर दोबारा हमला नहीं कर सका और उनकी जान बच गई. हालांकि, इस हादसे में उनका एक पैर टूट गया है.

वन विभाग ने दिखाई तत्परता, दी ₹10,000 की तत्काल राहत
घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही फॉरेस्टर शेखर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे. उन्होंने बिना समय गंवाए घायल हेमंरोन बरला को विभागीय वाहन में बैठाया और तुरंत इलाज के लिए बसिया रेफरल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा. वन विभाग की ओर से घायल व्यक्ति के परिजनों को आगे के इलाज और देखभाल के लिए मौके पर ही 10,000₹ की तत्काल सहायता राशिसौंप दी गई है.

 हाथी को खदेड़ने में जुटी वन विभाग की टीम
इस घटना के बाद से ग्रामीणों में डर का माहौल है. फॉरेस्टर शेखर सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए है और हाथी को रिहायशी इलाके से दूर जंगलों की तरफ खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन ने ग्रामीणों से सुबह और शाम के वक्त अकेले सुनसान रास्तों पर न जाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत
 

संबंधित सामग्री

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

झारखंड

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

घाघरा गुमला अनुमंडल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की ईएलआई योज

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

झारखंड

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

जंगलो पहाडों से आच्छादित सिमडेगा के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जहरीले सांपों का आतंक छाया है. इनके जहर के कहर से कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं. सर्पदंश के के बाद ओझा गुणी के चक्कर में फंस कर लोगों

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

झारखंड

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

राजधानी रांची में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़े स्तर पर अभियान चलाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित करीब 15 बार और

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराया निर्धारण को चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने गलत बताया है. सचिव दीपक रिंकू ने अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा व

चांडिल: अनियमित बिजली सेवा आपूर्ति को लेकर भड़के लोग, लंबे समय तक चला मीटिंग, कोई निष्कर्ष नही

झारखंड

चांडिल: अनियमित बिजली सेवा आपूर्ति को लेकर भड़के लोग, लंबे समय तक चला मीटिंग, कोई निष्कर्ष नही

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीण परेशान है. इसी समस्या को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए लंबे समय के हो हंगामा के बाद वार्ता शुरू हुई इसी दौरान ग्रामीणों