गुमला: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल, एक सदर अस्पताल रेफर

By : News11 Bharat
गुमला: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक युवक की मौत, दो घायल, एक सदर अस्पताल रेफर

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत 

डुमरी/डेस्क:  डुमरी थाना क्षेत्र के कूटलू, जैरागी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक पेड़ से जा टकराई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कांदापाठ निवासी जीवन ठिठियो, पिता- अंधारियास असुर, उम्र लगभग 30 वर्ष के रूप मे हुई है. जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान जयमसीह बेंग, पिता - निकोलस मिंज, उम्र- 28 वर्ष एवं इनोसेंट बेंग, पिता - अंजलुस मिंज, उम्र - 27 वर्ष के रूप में हुई है. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर तेज गति से जा रहे थे. इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टक्कर मार बैठी. टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद एक घायल जयमसीह बेंग की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया. जबकि दूसरे का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है.

सूचना मिलते ही डुमरी थाना SI अंकित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिला मुख्यालय के उंचरी में अवैध बूचड़खानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गोकशी प्रमाण मिलने पर जेसीबी से किया ध्वस्त

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार