राजन पाण्डेय/न्यूज11 भारत
चैनपुर/डेस्क: जारी प्रखंड के जरडा पंचायत के सुदूरवर्ती क्षेत्र मंगरूतला गांव में बुधवार को गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने व्यापक निरीक्षण किया. उपायुक्त ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया.उल्लेखनीय है कि कुछ महीने पूर्व अखबारो में मंगरूतला गांव की बदहाली और विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही को लेकर खबरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं.जिसके बाद से प्रशासन की सक्रियता बढ़ी है.वही उपायुक्त के आगमन पर ग्रामीणों ने पारंपरिक गीत प्रस्तुत कर और फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया.महिलाओं,बुजुर्गों और युवाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण प्रशासन से अपनी समस्याएं बताने के लिए एकत्रित हुए थे.कई ग्रामीणों ने सड़क,स्वास्थ्य,पेयजल, आवागमन व रोजगार से जुड़ी परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की.साथ ही निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कई सरकारी योजनाओं समीक्षा की और मौके पर ही लाभ वितरण भी कराया. जिन योजनाओं का लाभ दिया गया उनमें शामिल हैं.वृद्धा पेंशन,मनरेगा जॉब कार्ड,पशुधन विकास योजना,आयुष्मान भारत कार्ड,आधार कार्ड अपडेट/निर्माण,मातृ वंदना योजना,किशोरी स्मृति योजना,जेसिका योजना इसके अतिरिक्त गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच धोती-साड़ी और कंबल का भी वितरण किया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया.कि जो भी पात्र परिवार अब तक योजनाओं से वंचित हैं.उनकी सूची तैयार कर त्वरित लाभ सुनिश्चित किया जाए.उपायुक्त ने प्रखंड व जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंगरूतला गांव में लंबित विकास योजनाओं की त्वरित समीक्षा की जाए.उन्होंने कहा कि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है.और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उपायुक्त ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि वे योजनाओं से संबंधित किसी भी समस्या की शिकायत सीधे प्रशासन से कर सकते हैं.वही मुख्य रूप से कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया टीयू,जिला पशुधन पदाधिकारी अनूज प्रताप सिंह,कार्यपालक अभियंता अनुज मिश्रा,परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल,प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा,अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता,जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक,प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: चैनपुर प्रखंड में अलाव की व्यवस्था, ठंड से राहत के लिए जिला परिषद और वन विभाग ने बांटी लकड़ी