नंदकिशोर कुमार/न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: टांगीनाथ धाम परिसर में सोमवार को आदिम जनजाति समुदाय द्वारा भव्य वन भोज कार्यक्रम सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा आदिम जनजाति समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान को लेकर जागरूकता फैलाना था.
कार्यक्रम में पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. उनके साथ प्रदेश कमिटी के संयोजक बिमल चंद्र असुर, हरेंद्र कोरवा, मंडवरी बिरहोर सहित कई सम्मानित सदस्य भी समारोह में शामिल हुए. अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया,
प्रदेश कमिटी के संयोजक बिमल चंद्र असुर ने मंच से सरकार द्वारा आदिम जनजाति समुदाय के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार, स्वरोजगार, छात्रवृत्ति, पेंशन एवं आजीविका से जुड़ी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन योजनाओं का लाभ उठाकर समाज के लोग अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकते हैं.
इस अवसर पर वक्ताओं ने आदिम जनजाति समाज के सामाजिक उत्थान, सांस्कृतिक संरक्षण और अधिकारों की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी. साथ ही समाज को संगठित होकर आगे बढ़ने, शिक्षा को प्राथमिकता देने और युवाओं को नशा जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संदेश दिया गया.
पंचायत मुखिया ज्योति बहेर देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार और समाज दोनों के संयुक्त प्रयास से ही आदिम जनजाति समुदाय का समग्र विकास संभव है. उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की.
कार्यक्रम के दौरान वन भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण कर आपसी सौहार्द और
यह भी पढ़ें: धनबाद नगर निकाय चुनाव 2026: महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 93 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री