बभंडीह ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

कब्रिस्तान की चारदीवारी

बभंडीह ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

बरवाडीह प्रखंड की खुरा पंचायत अंतर्गत बभंडीह ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान परिसर में चारदीवारी निर्माण योजना की स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

बभंडीह ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत 
बरवाडीह/डेस्क:
बरवाडीह प्रखंड की खुरा पंचायत अंतर्गत बभंडीह ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान परिसर में चारदीवारी निर्माण योजना की स्वीकृति मिलने के बाद रविवार को विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह योजना माननीय विधायक रामचंद्र सिंह की अनुशंसा पर कल्याण विभाग द्वारा स्वीकृत की गई है. भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, फादर सीबी एवं फादर राजेश बारला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पूर्व पूरे विधि-विधान के साथ प्रार्थना एवं पूजा-अर्चना की गई. इसके उपरांत फादर, जिला परिषद सदस्य और विधायक प्रतिनिधि ने कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया.

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी ने कहा कि ईसाई समुदाय के कब्रिस्तान की चारदीवारी निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. विधायक के सकारात्मक प्रयास और अनुशंसा के फलस्वरूप इस योजना को स्वीकृति मिली है. चारदीवारी का निर्माण होने से कब्रिस्तान परिसर सुरक्षित और व्यवस्थित होगा तथा इसकी सुंदरता एवं उपयोगिता में भी वृद्धि होगी.वहीं, फादर सीबी ने कहा कि कब्रिस्तान की घेराबंदी नहीं होने के कारण समुदाय को लंबे समय से कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अब यह समस्या दूर होने जा रही है, जिससे पूरे ईसाई समुदाय में खुशी का माहौल है.कार्यक्रम के दौरान उपमुखिया सुनीता देवी, सामवोल बारला, कमलेश कुमार सिंह, असलम अंसारी, अंतू प्रसाद, सोहेल राणा, बसंत प्रसाद, विक्की कुमार, प्रवीण कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं समाज के लोग उपस्थित थे.

संबंधित सामग्री

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

झारखंड

BREAKING: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने लौटाई अपनी सरकारी गाड़ी 

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सरकारी गाड़ी लौटा दी है. अंगरक्षकों और सुरक्षा में लगी गाड़ी के बाद अब मंत्री के रूप में मिली फॉर्चूनर जिसका नंबर है 9811 को कैबिनेट को वापस कर दिया है.

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

बिहार

सुपौल में रोंगटे खड़े करने वाली वारदात: 7 साल की बच्ची की कुदाल से काटकर निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने फूंका आरोपी का घर

सुपौल सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी।

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

झारखंड

अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की मशीनें जब्त, 6 हिरासत में

सरिया अंचल क्षेत्र के बाल्हेडीह जंगल के बीच चल रहे एक अवैध पत्थर खदान पर पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त छापेमारी की है.

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

झारखंड

बढ़ी हुई नीलामी का बोझ जनता पर न पड़े, नगर निगम सुरक्षा व्यवस्था पर भी दे जवाब: बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे

मेदिनीनगर नगर निगम द्वारा इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला सैरात की रिकॉर्ड ₹88.50 लाख में की गई नीलामी पर बीस सूत्री अध्यक्ष रंजन कुमार दुबे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

झारखंड

नहर मोड़, हरिहर चौक समेत कई सड़कों की बदहाली बनी परेशानी, नगर पंचायत ने आरसीडी से की स्थायी मरम्मत की मांग

नगर पंचायत प्रशासन ने जर्जर सड़क मरम्मत को लेकर RCD विभाग लिखा पत्र, साथ ही प्रतिलिपि पलामू उपायुक्त, डीडीसी को भेजा