प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: लातेहार जिले के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के अवसर पर “रन फॉर लातेहार” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. यह दौड़ प्रसिद्ध बेतला नेशनल पार्क से शुरू होकर केचकी संगम तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ बेतला नेशनल पार्क परिसर से किया गया.
इस अवसर पर बरवाडीह अंचलाधिकारी लवकेश सिंह, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित कुमार तिवारी, कल्याण पदाधिकारी विपुल पांडे, मुखिया मंजू देवी, बुद्धेश्वर सिंह, आशिष सिंह (मोरवाई कलां मुखिया), कालो देवी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे. सभी प्रतिभागियों ने “लातेहार के लिए दौड़ें” का संदेश देते हुए जिले के विकास और एकता का संकल्प लिया।इस आयोजन में युथ कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए. विजय बहादुर सिंह ने कहां कि लातेहार जिले के 25 वर्ष पूरे होना गर्व का विषय है और विधायक रामचंद्र सिंह के नेतृत्व में जिले के विकास को नई दिशा मिल रही है. उन्होंने सभी जिलावासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहां कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही है. कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें स्वयं सहायता समूह, जलसहिया, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए. साथ ही सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, एएसआई पंचरत्न यादव,राजद प्रखंड अध्यक्ष आदित्य यादव, जगनरायन माली, हेसामुल अंसारी, रविन्द्र सोनी, नसीम अंसारी, मो. सईद अंसारी, मंजीत सिंह, विजय कुमार पप्पू, अरुण कुमार, तरुण कुमार, विजय कुमार सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. पूरा कार्यक्रम उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया, जिसने लातेहार के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों को और मजबूत किया.
यह भी पढ़े: केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन समेत दो घायल, दो गिरफ्तार