गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी समेत कई नेताओं ने किया संयुक्त रूप से शुभारम्भ

गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने बाटा शोरूम का भव्य शुभारंभ

अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत 
गढ़वा/डेस्क:
गढ़वा शहर के टाउनहॉल के सामने देश की प्रतिष्ठित फुटवियर कंपनी बाटा के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, पूर्व सांसद घूरन राम सहित कई गणमान्य नेताओं ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोरूम का शुभारम्भ किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि बाटा वर्षों से लोगों के विश्वास का प्रतीक रहा है. उन्होंने कहा कि गढ़वा में शोरूम खुलने से लोगों को अब बेहतर गुणवत्ता वाले फुटवियर स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगे.

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही ने कहा कि जिले में बड़े और प्रतिष्ठित ब्रांडों का आगमन गढ़वा के विकास और व्यापारिक संभावनाओं का सकारात्मक संकेत है. इससे स्थानीय रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा.

गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि बाटा जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड का गढ़वा आना जिले के लिए गर्व की बात है. अब लोगों को अच्छी गुणवत्ता के जूते-चप्पल खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा. पूर्व सांसद घूरन राम ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिष्ठित शोरूम खुलने से जिले का व्यापारिक माहौल और मजबूत होगा. शोरूम के प्रोपराइटर पंकज तिवारी ने बताया कि अपनी मां के साथ खरीदारी के दौरान उन्हें गढ़वा में भरोसेमंद फुटवियर नहीं मिला था. तभी उन्होंने तय किया कि जिले के लोगों को एक विश्वसनीय ब्रांड उपलब्ध कराया जाए, और इसी सोच के साथ आज बाटा शोरूम की शुरुआत हुई. कार्यक्रम में शहर के कई व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. सभी ने नए शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं.

संबंधित सामग्री

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

झारखंड

भरनो के मोरगांव में छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का समापन, भूरसो-बैंगाटोली बनी चैंपियन

भरनो प्रखंड के मोरगांव स्थित मैदान में नवयुवक संघ के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय मनी प्राइज एवं खस्सी प्राइज हॉकी टूर्नामेंट का भव्य समापन किया गया.

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

झारखंड

तीन साल बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं, हाईकोर्ट ने कहा-यह गंभीर मामला, सरकार दें विस्तृत रिपोर्ट

बोकारो के दुग्धा थाना क्षेत्र के रहने वाले रितेश कुमार के करीब तीन वर्षों से लापता होने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जांच की प्रगति पर विस्तृत शपथ-पत्र दाखिल करने का निर्देश दिया है.

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

झारखंड

गुमला जिला के भरनो सहित विभिन्न प्रखंडों में बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा एसआईएस में रोजगार

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ़ इंडिया और सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस इंडिया लिमिटेड के द्वारा गुमला जिले के भरनो सहित विभिन्न ब्लॉक परिसर में कैंप का आयोजन किया जा रहा है.

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

झारखंड

बसिया में कांग्रेस की बैठक: 15 जुलाई को सभी पंचायतों में अभियान चलाने का निर्णय

प्रखंड कांग्रेस कमेटी, बसिया की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को कोनबीर स्थित विवाह मंडप में आयोजित की गई.

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

झारखंड

राष्ट्रीय मत्स्य कृषक दिवस पर सीतारामपुर जलाशय में कार्यक्रम आयोजित, पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन हुए शामिल

किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्य पालन करने का किए अपील