न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर मोराबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में झारखंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम सरदार वल्लभभाई पटेल स्मृति समिति द्वारा आयोजित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इसके अलावा राज्यसभा सांसद एवं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, रांची की मेयर रौशनी खलखो और रांची के विधायक सी. पी. सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
यह भी पढ़े: कई एयरलाइंस ने बढ़ाया हवाई किराया, जानें कितनी महंगी होगी टिकट