विशेष शिविर में उपस्थित होकर गिरिडीह उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद, वि...

विशेष शिविर में उपस्थित होकर गिरिडीह उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद, विकास योजनाओं को गति देने की कही बात

विशेष शिविर में उपस्थित होकर गिरिडीह उपायुक्त ने ग्रामीणों के साथ किया संवाद विकास योजनाओं को गति देने की कही बात

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत 

डुमरी/डेस्क:  प्रखंड अंतर्गत लिटीयाचूआ और गनीदारा गांव में आयोजित सैचुरेशन विशेष शिविर में जिला उपायुक्त दिलेश्वर महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक तरीके से पत्तियों की माला और टोपी पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और प्रशासन के बीच सीधे संवाद कर विकास योजनाओं में गति देना था. उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है, जिसमें सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार शामिल है. इसके साथ आधार कार्ड , आयुष्मान,पेंशन,आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से सभी लोगों को जोड़ना है.उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं.

उपायुक्त ने यह भी कहा कि प्रशासन गांव-गांव तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए लगातार कैंप और शिविर आयोजित कर रहा है, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनता की शिकायतों को गंभीरता से लें और समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें. कार्यक्रम के दौरान बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी ने सरकार द्वारा आदिम जनजाति गांवों के चलाए जा रहे बिकास कार्यों की जानकारी दी गई.जूरमु मुखिया इग्नासियुस मिंज, मझगांव मुखिया ज्योति बहेर देवी ने अपनी अपनी क्षेत्रों की समस्याओ को उपायुक्त के समक्ष रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया.

इसके पूर्व में शिविर में उपायुक्त द्वारा मातृ वंदना के दो, फूलो झानो 4, और क्रेडिट लिंकेज 2, आदिम जनजाति पेंशन एक, जॉबकार्ड दो, और मच्छरदानी 6 ग्रामीण को दिया गया. तत्पश्चात उपायुक्त ने लिटीयाचुआ, गनीदरा, बुगदीपानी, लुचूतपाठ, अंबाटोली आदि गांवों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की समस्याओ सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया गया मौके पर डीएसओ प्रदीप भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,  पीएचडी के कार्यपालक अभियंता, आरईओ के कनीय और सहायक अभियंता, बीडीओ उमेश कुमार स्वांसी, प्रमुख जीवंती एक्का, डॉ अलबेल केरकेट्टा, जेई पुनीत एक्का, सहायक अभियंता प्रभात उरांव, शैलेन्द्र मिश्रा, संदीप उरांव सहित सभी विभाग के अन्य लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा: बरसोल में जंगली हाथी के हमले में महिला व बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

संबंधित सामग्री

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड

सिल्ली के संत माईकल +2 स्कूल मुरी में मनाया गया अर्थ डे, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

झारखंड

झारखंड के हज यात्री हाजी हैदर मिया का मदीना में इंतकाल

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

झारखंड

हर योग्य नागरिक का नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाएं, यह सिर्फ प्रक्रिया नहीं, लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा है: हेमंत सोरेन

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

झारखंड

वेदांता ने नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग में 50% से अधिक बढ़ोतरी की, FY26 में 30 लाख टन CO₂ उत्सर्जन घटाया

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

झारखंड

बिजली विभाग में 56.5 करोड़ रुपये का घोटाला: CID जांच में खुलासा, घड़ी कंपनी के खाते में पहुंचे 20 लाख रुपये

अलग-अलग निजी खातों में ट्रांसफर किए गए करीब 56.5 करोड़ रुपये