घाघरा: आंधी-तूफान ने उजाड़ी गरीब मजदूर की छत, मंगलेश्वर उरांव ने लगाई मदद की गुहार

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा: आंधी-तूफान ने उजाड़ी गरीब मजदूर की छत, मंगलेश्वर उरांव ने लगाई मदद की गुहार

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया. इसी दौरान दिहाड़ी मजदूर मंगलेश्वर उरांव का घर भी तेज हवा की चपेट में आ गया, जिससे उनके घर का अल्बेस्टर उड़कर क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार मंगलेश्वर उरांव मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं. रोज कमाने और खाने वाले इस गरीब परिवार पर प्राकृतिक आपदा ने अतिरिक्त संकट खड़ा कर दिया है. घर की छत टूट जाने से बारिश और धूप में परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मंगलेश्वर उरांव ने प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वे मजदूरी कर किसी तरह परिवार चलाते हैं, ऐसे में टूटे हुए छत की मरम्मत कराना उनके लिए संभव नहीं है.

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत सामग्री एवं मुआवजा देने की मांग की है, ताकि परिवार को राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: पलामू जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा, अप्रैल माह में 50 वाहन जब्त

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार