करम पर्व

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat , Amisha Pathak
घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: टाना भगत इंटर महाविद्यालय, घाघरा में करम पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में झारखंड सरकार के एसटी, एससी एवं ओबीसी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

करम पूर्व संध्या पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोक परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत की. विद्यार्थियों की प्रस्तुति में प्रकृति के प्रति श्रद्धा, पूजा, स्तुति और प्रार्थना की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी. पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

डीजे से दूरी, मांदर-नगाड़े से जुड़ें करम की परंपरा मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि करम पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति, संस्कृति, सभ्यता, सामाजिक एकता और सामुदायिक जीवन को समझने का पर्व है. यह पर्व हमें प्रकृति से जुड़ने और उसके संरक्षण का संदेश देता है.उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों और परंपराओं से जोड़ना बेहद जरूरी है. छात्र-छात्राएं अपने गांवों में जाकर लोगों को करम पर्व की महत्ता और इसके संदेश से अवगत कराएं.

मंत्री ने युवाओं से आध्यात्मिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनने का आह्वान करते हुए कहा कि करम पर्व में मांदर, ढाक और नगाड़े जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों का विशेष महत्व है. उन्होंने कहा कि डीजे के शोर में करम पूजा, स्तुति और प्रार्थना की वह भावपूर्ण परंपरा पीछे छूट जाती है, जो पारंपरिक गीत-संगीत और वाद्ययंत्रों के माध्यम से प्रकृति के प्रति श्रद्धा व्यक्त करती है. इसलिए करम पर्व के दौरान डीजे से दूरी बनाकर पारंपरिक वाद्ययंत्रों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.

पूरी दुनिया जाने करम की महत्ता और आदिवासी संस्कृति

मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि करम पर्व आपसी भाईचारे, प्रकृति के संतुलन और सामुदायिक एकता को समझने तथा उसे जीवन में उतारने का अवसर है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करम पर्व को लेकर दिए गए संबोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि करम पर्व की महत्ता, आदिवासी सभ्यता और संस्कृति को पूरी दुनिया जाने, यह जरूरी है.

महाविद्यालय के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान मंत्री चमरा लिंडा ने टाना भगत इंटर महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए एक करोड़ रुपये के सहयोग की घोषणा की. उन्होंने कहा कि इस राशि का उपयोग महाविद्यालय के विकास कार्यों में किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि अगले वर्ष करम पूर्व संध्या का आयोजन इससे भी अधिक भव्य और बेहतर तरीके से किया जाएगा.

कार्यक्रम में कृष्णा कुमार लोहरा, विनोद उरांव, सत्येंद्र उरांव, संजू उरांव, शगुफ्ता जरीन, अरशद मोमिन, पवन साहू, निर्मल उरांव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

संबंधित सामग्री

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर के आजाद मैदान में फुटबॉल का महाकुंभ, 32 टीमों के बीच खिताब की जंग

आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

भरनो में 508 नवसाक्षरों ने दी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक परीक्षा, डीएसई ने लिया जायजा

परीक्षा में प्रखंड के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कुल 508 नवसाक्षर महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

यूक्रेन ने रूस पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1600 अटैक से पहुंची भारी क्षति, रिफाइनरी को भी पहुंचा नुकसान

मास्को में गिरे 450 ड्रोन से रिफाइनरी के साथ एक 21 मंजिला इमारत क को पहुंचा भारी नुकसान

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था