घाघरा 18वें वार्षिक अधिवेशन नारी अबला नहीं, बदलाव की ताकत है - डीडीसी दिलेश्वर महतो

By : News11 Bharat
घाघरा 18वें वार्षिक अधिवेशन नारी अबला नहीं, बदलाव की ताकत है - डीडीसी दिलेश्वर महतो

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड स्थित एस.एस. हाई स्कूल मैदान में बुधवार को महिला विकास मंडल घाघरा का 18वां वार्षिक अधिवेशन भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर  महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी एवं घाघरा प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि आज की नारी किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है. उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि महिलाएं शक्ति का साक्षात स्वरूप हैं, और आज का यह जनसैलाब इसका जीवंत प्रमाण है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब नारी अबला नहीं, बल्कि सबला बन चुकी है और हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि महिला विकास मंडल से जुड़कर महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि देश और दुनिया में अपनी अलग पहचान भी स्थापित कर रही हैं.

वहीं जिला परिषद सदस्य सतवंती देवी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें संगठित होकर आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया. इस दौरान महिला विकास मंडल घाघरा की अध्यक्ष सतवंती देवी ने मंडल की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया और वार्षिक लेखा-जोखा भी सभी के समक्ष रखा.

कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. महिला मंडल की सदस्यों ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सभी अतिथियों को सम्मानित किया.

इस अवसर पर महिला विकास मंडल की सैकड़ों सदस्याओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे पूरा मैदान नारी शक्ति के उत्साह और एकजुटता से गूंज उठा.

यह भी पढ़ें: एक लाख के इनामी PLFI एरिया कमाण्डर हाबिल मुण्डू ने किया आत्मसमर्पण, पुलिस के सामने डाले हथियार

संबंधित सामग्री

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति  वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

पिपरवार में भीषण सड़क हादसा, सीआईएसएफ शिफ्ट बस-मारुति वैन में जोरदार टक्कर, पूर्व सरपंच रामचन्द्र उरांव की मौत

जोरदार टक्कर में घटनास्थल पर ही पूर्व सरपंच की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

अभी खत्म नहीं हुआ है बारिश का दौर, आज झारखंड के सभी जिलों के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट, 25 सितम्बर तक रहेगा बारिश का जोर

22 सितम्बर को तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, 25 सितम्बर तक मौसम विभाग का येलो अलर्ट

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया