निरीक्षण

भोजूडीह स्टेशन पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

महाप्रबंधक ने प्रशासनिक भवन, यार्ड मॉडलिंग समेत अन्य निर्माणाधीन कार्यों का मैपिंग के माध्यम से अवलोकन किया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भोजूडीह स्टेशन पहुंचे दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक, निर्माण कार्यों का लिया जायजा

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी/डेस्क: दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल जैन शुक्रवार को बोकारो जाने के क्रम में भोजूडीह स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने कुछ देर रुककर स्टेशन परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया.

महाप्रबंधक ने प्रशासनिक भवन, यार्ड मॉडलिंग समेत अन्य निर्माणाधीन कार्यों का मैपिंग के माध्यम से अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और निर्माण से जुड़ी जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया. महाप्रबंधक ने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है. स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: अवैध कोयला परिवहन मामले में आरोपी नवादा से गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई