गढ़वा एसपी अमन कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने हवलदार जयप्रकाश यादव को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक दी विदाई

By : News11 Bharat
गढ़वा एसपी अमन कुमार सहित पुलिस कर्मियों ने हवलदार जयप्रकाश यादव को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक दी विदाई

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा पुलिस अधीक्षक के सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के नेतृत्व में विदाई समारोह का आयोजन कर हवलदार जयप्रकाश यादव को उनकी सेवानिवृति उपरांत सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय गढ़वा यशोधरा परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र गढ़वा संदीप कुमार सहित पुलिस केंद्र गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक, कार्यालय गढ़वा तथा पुलिस मेंस एसोसिएशन के कई पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे. विदाई समारोह में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों ने इनके साथ की गई अपनी सेवा को याद किया. इस दौरान परिचारी प्रवर, पुलिस केंद्र गढ़वा ने संबोधित करते हुए कहा कि गढ़वा पुलिस को अपनी निष्ठापूर्ण सेवा देने वाले हवलदार जयप्रकाश यादव अपने पूरे कार्यकाल में सरल स्वभाव, ड्यूटी के लिए समर्पित, अनुशासन और दायित्वों के प्रति समर्पण की मिशाल रहे, उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाती थी, वे उसे समय पर और पूरी ईमानदारी से निभाते थे. समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक गढ़वा अमन कुमार एवं उपस्थित पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों ने उन्हें शॉल एवं अन्य उपहार भेंट कर भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सम्मानित कर विदाई दी.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले की कोलझिकि पंचायत में सीमेंटेड कुर्सी की खरीद में गड़बड़ झाला

संबंधित सामग्री

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

रांची: DSPMU का आज तीसरा दीक्षांत समारोह, 142 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल 

क्षांत समारोह में कुल 6415 विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी.

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

नोएडा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत; दर्जनों झुलसे 

आशंका जताई जा रही है कि बस में किसी यात्री द्वारा सामान के साथ अवैध रुप से पटाखे ले जाए जा रहे थे, जिसमें आग लगने के बाद तेजी से आग फैल गई. 

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

पूर्वी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने चलाया संयुक्त सघन सर्च अभियान, हथियार एवं भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अभियान भाकपा माओवादी से संबंधित मंगल महतो एवं मालती मुर्मू की निशानदेही पर संचालित किया गया

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

JMM गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, पांच सदस्यीय कमेटी करेगी आरोपों की जांच  

झारखंड मुक्ति मोर्चा के गढ़वा जिला अध्यक्ष शंभू राम को पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.