गढ़वा एसडीएम ने 'आइये खुशियां बांटें' अभियान के तहत की वस्त्र वितरण की शुरुआत

28 फरवरी तक प्रतिदिन चलेगा कार्यक्रम, पहले दिन हाथी से प्रभावित क्षेत्र में आदिम जनजाति परिवारों के बीच पहुंची टीम

By : News11 Bharat
गढ़वा एसडीएम ने 'आइये खुशियां बांटें' अभियान के तहत की वस्त्र वितरण की शुरुआत

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा एसडीएम के द्वारा गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में "आइये खुशियां बाटें" नामक विशेष सहभागी सहायता अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई. यह अभियान 28 फरवरी तक प्रत्येक दिन संचालित होगा, जिसमें ज़रूरतमंद लोगों तक उनकी आवश्यकता की सामग्री पहुँचाने का प्रयास सदर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा एवं समाज के सक्षम लोगों के समन्वय से किया जाएगा.अभियान की प्रेरणा और रूपरेखा पिछले सप्ताह आयोजित “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम के दौरान उभरी थी, जब सदर एसडीएम संजय कुमार ने स्थानीय वस्त्र व्यवसायियों एवं सामाजिक रूप से संवेदनशील नागरिकों के साथ संवाद में इस पहल को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग इस मुहिम से जुड़ते गए और इसे एक सामूहिक सामाजिक प्रयास का रूप मिला. अभियान के पहले दिन गेरुआसोती गाँव में ऊनी वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.

कुछ माह पूर्व हाथियों के भय से बहेरवा पहाड़ से विस्थापित होकर यहां आए आदिम जनजाति के परिवारों जो फिलहाल तिरपाल व प्लास्टिक की सहायता से झोपड़ी बनाकर जीवनयापन कर रहे हैं, को गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए. लगभग 80 सदस्यों (बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक) ने इस सहयोग का लाभ उठाया. इन परिवारों को पहले भी सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास का विकल्प सुझाया गया था और आज पुनः आवश्यक संवाद किया गया कि यदि वे सहमत हैं तो प्रशासन उन्हें उपयुक्त और सुरक्षित स्थान पर बसाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करेगा.

आज के कार्यक्रम में समाज के सहयोगी वर्ग के सदस्य, गांव के मुखिया जगजीवन राम, गांव के सहायक शिक्षक तथा कई  स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सामाजिक अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया. बच्चों को मोजे, जैकेट, स्वेटर, ऊनी टोपी आदि मिलने के बाद बच्चे खुशी से झूम उठे, वहीं महिला-पुरुष भी कंबल आदि गर्म कपड़े मिलने के बाद खुश नजर आए.

मौके पर आयोजक सदस्य के रूप में मौजूद कमलेश अग्रवाल एवं उत्तम कमलापुरी ने कहा कि इस प्रकार की मुहिम से जुड़कर उन्हें बहुत आंतरिक खुशी मिली, उन्होंने समाज के तमाम अन्य सक्षम नागरिकों से भी इस मुहिम का हिस्सा बनने का अनुरोध किया. संजय कुमार ने कहा कि प्रशासनिक सामाजिक सहयोग से जरूरतमंदों तक यथासंभव मदद का यह क्रम जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें: कल से शुरू हो रहा संसद का शीतकालीन सत्र, गर्म रहने के पूरे आसार, विपक्ष SIR हथियार लेकर तैयार

संबंधित सामग्री

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद