गढ़वा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, लाइसेंस संचालित दुकानों पर बरती गयी सख

शीघ्र खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने, साफ-सफाई समेत एक्सपायरी खाद्य पदार्थ नहीं रखने का निर्देश

By : News11 Bharat
गढ़वा जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, लाइसेंस संचालित दुकानों पर बरती गयी सख

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: अपर समाहर्ता राज महेश्वरम के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री के द्वारा कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया. इस क्रम में सर्वप्रथम गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस कैंटीन का निरीक्षण किया गया, जहाँ निरीक्षण के दौरान कैंटीन में साफ-सफाई ठीक-ठाक पाया गया तथा सारा सामान व्यवस्थित तरीके से रख हुआ था. परन्तु कैंटीन बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था. कैंटीन संचालक को खाद्य लाइसेंस के साथ ही संचालन करने हेतु निर्देश दिया गया. इसके उपरांत गढ़वा समाहरणालय के बगल में स्थित शिवाय रिज़ॉर्ट एंड बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण किया गया, जहाँ से पनीर का नमूना जांच हेतु संग्रहण किया गया एवं खाद्य सुरक्षा से संबंधित मानकों को ध्यान में रखते हुए कार्य करने का निदेश दिया गया.

इसके उपरांत चिनियाँ रोड स्थित श्री बालाजी फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया, जो बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था. इनके यहां फ्रीजर में एक्सपायर्ड कोल्ड्रिंक पाया गया, जिसे तत्काल नष्ट कर दिया गया एवं किसी भी प्रकार के एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को नहीं रखने का सख्त निर्देश दिया गया. यहाँ से भी पनीर का सैंपल जांच हेतु लिया गया.उपरोक्त सभी संचालक जो अपने खाद्य प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना संचालित करते थे उन्हें सात दिनों के अंदर खाद्य लाइसेंस लेने हेतु नोटिस दिया गया.

यह भी पढ़ें: गढ़वा के LRDC कार्यालय का प्रमंडलीय आयुक्त ने किया निरीक्षण, रिकॉर्ड दुरुस्त करने, लंबित मामले त्वरित निबटाने का निर्देश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार