गढ़वा DC ने एक प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, खरौंधी प्रखंड के पीएमश्री विद्यालय के चावल की अवैध बिक्री पर कार्रवाई

By : News11 Bharat
गढ़वा DC ने एक प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, खरौंधी प्रखंड के पीएमश्री विद्यालय के चावल की अवैध बिक्री पर कार्रवाई

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड  के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले में प्राप्त जाँच प्रतिवेदन एवं प्रभाग प्रभारी द्वारा प्रस्तुत टिप्पणी के आलोक में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने कड़ा संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं.प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय से चावल की बिक्री की मंशा से उसे बाहर निकाले जाने का मामला प्रकाश में आया. विद्यालय की समस्त गतिविधियों का संचालन प्रधानाध्यापक के जिम्मे होने के कारण इस प्रकरण में उनकी संलिप्तता/लापरवाही से इनकार नहीं किया जा सकता. जाँच में यह तथ्य भी उभरकर सामने आया कि चावल की बिक्री के प्रयास में संबंधित प्रधानाध्यापक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त दिनेश यादव ने संबंधित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने एवं उन्हें निलंबित करने हेतु आदेश निर्गत किए हैं. साथ ही, पूरे प्रकरण की विस्तृत जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं. गढ़वा उपायुक्त दिनेश यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. विद्यार्थियों के हितों से जुड़ी योजनाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई की जा सके.

यह भी पढ़ें: गढ़वा DC ने की कृषि पशुपालन मत्स्य एवं सहकारिता विभाग की बैठकअधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार