गांडेय: फॉरवर्ड ब्लॉक की शिकायत पर हरकत में विभाग, बाघाडीह पुल में अनियमितता की जांच शुरू

By : News11 Bharat
गांडेय: फॉरवर्ड ब्लॉक की शिकायत पर हरकत में विभाग, बाघाडीह पुल में अनियमितता की जांच शुरू

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत

गांडेय/डेस्क:  गांडेय प्रखंड के बाकीकला पंचायत के बाघाडीह गांव में पुल निर्माण में  अनियमितता को लेकर बीते 23 अप्रैल को फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने पुल निर्माण का निरीक्षण किया था , निरीक्षण के क्रम में पुल निर्माण में अनियमितता उजागर हुई थी . जिला संयोजक राजेश यादव ने फारवर्ड ब्लाक ने विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और जिला उपायुक्त को एक लिखित ज्ञापन सौंपा था.
 
फारवर्ड ब्लाक के लिखित ज्ञापन के आलोक में गुरुवार को स्पेशल डिवीजन के इंजीनियरों की टीम बाघाडीह गांव पहुंची और पुल का निरीक्षण किया . टीम में विभाग के सहायक अभियंता , कनीय अभियंता आदि उपस्थित थे.
 
जांच टीम के सामने  स्थानीय ग्रामीणों ने इसके निर्माण को लेकर कई तरह के आरोप भी लगाए. जिसे जांच टीम ने सुना और एप्रोच निर्माण की नापी की. पुल के पूर्वी छोर में 200 मीटर एप्रोच बनाना था, जिसे 120 मीटर ही बनाया गया है, शेष 80 मीटर एप्रोच बनाया जाना बाकी है.

मौके पर उपस्थित राजेश यादव ने कहा कि  पुल के दोनों तरफ एप्रोच पूरा नहीं होने पर इसकी अपेक्षित उपयोगिता ही नहीं होगी.  उन्होंने  कहा कि, बाघाडीह साइड तो एप्रोच कंप्लीट है, लेकिन दूसरी तरफ 120 मीटर ही बना है और शेष 80 मीटर एप्रोच बनाने के अतिरिक्त सर्वे रास्ते से मेन रोड तक मिलाने के लिए 350 मीटर गार्डवाल सहित सड़क बनाने की भी नितांत आवश्यकता है. इसे पूरा किए बिना पुल का कोई मतलब ही नहीं रहेगा. 

राजेश यादव ने संबंधित विभाग से शेष एप्रोच कंप्लीट कराने सहित स्थानीय विधायक से इसका उचित संज्ञान लेकर 350 मीटर अतिरिक्त सड़क व गार्डवाल निर्माण कराने की भी मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को पुल का लाभ मिल सके. कहा कि, जरूरत पड़ी तो इसे लेकर स्थानीय लोगों के साथ आंदोलन भी करेंगे. 

बता दे कि बाघाडीह पुल का निर्माण गिरिडीह और जामताड़ा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में किया जा रहा है. उक्त पुल के निर्माण से दोनों जिलों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा.
 
मौके पर पार्टी नेता मनोज यादव स्थानीय ग्रामीणों में  मुर्तजा अंसारी, सिराज अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, जियाउल अंसारी, बाबूजान मियां, असलम अंसारी, असगर अंसारी, मुबारक अंसारी, तैयब अंसारी, शमशुद्दीन अंसारी, निसार अंसारी, इकराम अंसारी एवं अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: नियुक्ति के कुछ ही समय बाद रांची जिला कांग्रेस सेवादल सचिव पद से सतीश कुमार ठाकुर का इस्तीफा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार