पश्चिमी सिंहभूम के चार खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-19 क्रिकेट कैंप में चयन

झारखंड अंडर-19 क्रिकेट कैंप

पश्चिमी सिंहभूम के चार खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-19 क्रिकेट कैंप में चयन

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के जूनियर चयन समिति ने 22 खिलाड़ियों का चयन किया

पश्चिमी सिंहभूम के चार खिलाड़ियों का झारखंड अंडर-19 क्रिकेट कैंप में चयन

रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क:
5 जुलाई से राँची के जे० एस० सी० ए० अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुरू हो रहे अंडर -19 क्रिकेट कैंप के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के जूनियर चयन समिति ने जिन 22 खिलाड़ियों का चयन किया है उसमें पश्चिमी सिंहभूम के चार खिलाड़ी शामिल हैं. अंतर जिला अंडर -19, अंतर जोनल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता तथा चयन ट्रायल मैचों में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पश्चिमी सिंहभूम के जिन चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है उसमें मध्यमक्रम के बल्लेबाज साकेत कुमार सिंह एवं सुमित शर्मा, उद्घाटक बल्लेबाज आमर्त्य चौधरी एवं बाँये हाथ के मध्यम तेज गति के गेदबाज सत्यम सिंह शामिल हैं. 

ज्ञातव्य हो कि साकेत कुमार सिंह एवं सत्यम सिंह पिछले सत्र में भी झारखण्ड अंडर -19 क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी के हस्ताक्षर से जारी सूची में चयनित सभी खिलाड़ियों को 4 जुलाई को अपराह्न 3:00 बजे के बाद जे एस सी ए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है. 5 से 18 जुलाई तक चलने वाले इस कैंप में सभी खिलाड़ियों को सबसे पहले फिटनेश (यो-यो टेस्ट) पास करना अनिवार्य है. जो खिलाड़ी इस टेस्ट में असफल होंगे उन्हें कैंप में शामिल नहीं किया जाएगा. 

पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने इन सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है. उन्होने बताया कि आगामी सत्र 2026-27 हेतु झारखण्ड अंडर-19 टीम के लिए चयनित कुल 22 खिलाड़ियों में पश्चिमी सिंहभूम के चार खिलाड़ी शामिल हैं जो जिला क्रिकेट संघ के लिए गौरव की बात है. उम्मीद है कि ये सभी खिलाड़ी अंतिम 16 सदस्यीय टीम में अपना जगह बनाने में कामयाब होंगे तथा राज्य के साथ-साथ जिले का नाम भी रौशन करेंगे.

संबंधित सामग्री

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

झारखंड

जयपुरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में फैली झाड़ियां, रखरखाव पर उठे सवाल

भवन तक पहुंचने वाले मार्ग के दोनों ओर उगी घास के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों को परेशानी

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

झारखंड

थाना प्रभारी की मुस्तैदी से बची ट्रक चालक की जान, सड़क पर फैला अलकतरा भी कराया साफ

जमशेदपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रक ने अलकतरा लदे टैंकर को पीछे से मारी थी जोरदार टक्कर

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

झारखंड

रांची पुलिस की नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता, तमाड़ थाना क्षेत्र में दो ब्राउन शुगर तस्करों को किया गिरफ्तार

तस्करों के पास से 15 ग्राम ब्राउन शुगर, 1 लाख 70 हजार रुपये नकद और अन्य सामान बरामद

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

झारखंड

बेटे के ग्रेजुएशन सेरेमनी के लिए लंदन जाना चाहते थे शराब घोटाले के आरोपी नवीन केडिया, हाई कोर्ट से नहीं मिली इजाजत

कोर्ट में झारखंड सरकार ने भी विदेश जाने की अनुमति दिए जाने का किया विरोध

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला

झारखंड

न टेबल, न कुर्सी... सिमडेगा में चटाई से लेकर बुलेट की सीट पर खुला 'एसआईआर' का चलता-फिरता दफ्तर

एसआईआर के उत्सव में डूबा सिमडेगा, साहबगीरी भूलकर जनता के मिजाज में ढले अफसर-कर्मी