हुसैनाबाद शहर के मुनि सिंह चौक के समीप आरसीसी नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद शहर के मुनि सिंह चौक के समीप आरसीसी नाली निर्माण का हुआ शिलान्यास

विकास कुमार/ न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए मंगलवार को मुनि सिंह चौक के समीप आरसीसी नाली निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, वार्ड पार्षद अनिता साह एवं बबिता देवी ने संयुक्त रूप से योजना की शुरुआत की. बताया गया कि नगर विकास विभाग की राशि से करीब 21.70 लाख रुपये की लागत से वार्ड संख्या 2 और 3 में सड़क के दोनों ओर आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा. यह कार्य पूर्व विधायक कमलेश कुमार सिंह के आवास से मुनि सिंह चौक स्थित मुख्य नाला तक किया जाएगा.

नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने कहा कि शहर में जन उपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके. उन्होंने कहा कि नाली निर्माण से जलजमाव की समस्या में राहत मिलेगी और स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी. वहीं उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि प्रतिबद्ध हैं और कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा. मौके पर वार्ड पार्षदों सहित कनीय अभियंता बृजलाल कुमार, शंभू कुमार, रविकांत पटेल, सुरेंद्र सिंह, अजीत गुप्ता (पिंटू), सोनू कुमार, सीताराम सिंह, प्रदीप पटेल, मनु सिंह, दिलीप सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: गढ़वा में ‘आइए खुशियां बांटें’ अभियान के तहत जरूरतमंदों के बीच पहुंचा प्रशासन

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार