देलबेरा स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, आवागमन और धार्मिक यात्राओं को मिलेगा बड़ा लाभ

विधायक अमित कुमार महतो ने किया शिलान्यास

By : News11 Bharat
देलबेरा स्वर्णरेखा नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास, आवागमन और धार्मिक यात्राओं को मिलेगा बड़ा लाभ

अरबिंद विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत

सिल्ली डेस्क:   मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत सिल्ली प्रखंड के कोचो पंचायत स्थित देलबेरा स्वर स्वर्णरेखा  नदी पर बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ आज विधिवत रूप से कर दिया गया. शिलान्यास सिल्ली के विधायक अमित कुमार महतो के कर-कमलों से संपन्न हुआ. स्थानीय लोगों में इस पुल के निर्माण को लेकर लंबे समय से उत्साह और अपेक्षा थी, जो अब पूरी होने जा रही है.

शिलान्यास समारोह में उपस्थित ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए विधायक अमित कुमार महतो ने कहा कि यह पुल झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन का एक महत्वपूर्ण मार्ग बनेगा. पुल बन जाने से दोनों राज्यों के लोगों को यात्रा में लगने वाला समय कम होगा तथा वर्षों पुरानी आवाजाही संबंधी समस्या का समाधान होगा.

उन्होंने कहा कि देलबेरा क्षेत्र धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है. यहाँ स्थित प्रसिद्ध  महादेव मंदिर में चैत और सावन माह के दौरान झारखंड तथा बंगाल से हजारों श्रद्धालु आते हैं. बरसात के दिनों में नदी पार करना लोगों के लिए चुनौती बन जाता था, जिसके कारण कई बार श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. पुल निर्माण से न केवल श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी.

ग्रामीणों ने कहा कि यह पुल उनके लिए सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि वर्षों से उठती मांग का समाधान है. इससे छात्रों, किसानों, मरीजों और व्यापारियों — सभी को बड़ी राहत मिलेगी. आने-जाने के सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होने से स्थानीय विकास कार्यों में भी तेजी आने की उम्मीद है.

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीण, युवा और महिला समूह उपस्थित रहे. सभी ने विधायक और सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह कार्य सिल्ली प्रखंड के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा.

यह भी पढ़ें: खबर का असर! जपला-हैदरनगर मुख्य सड़क पऱ दाता नगर के पास बने खतरनाक स्पीड ब्रेकर की ऊंचाई घटाई गई

संबंधित सामग्री

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

पाकुड़: बक्सा खोलते ही फन फैलाकर खड़ा हो गया कोबरा, देखते ही भागे लोग

बक्सा खोलते ही उसके अंदर एक 4.5 फीट लंबा स्पेक्टेकल्ड कोबरा फन फैलाकर बैठा दिखा.

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी का मरहम, हादसे को न्योता दे रही बरवाडीह-छिपादोहर सड़क 

कुछ दिन पूर्व ही सड़क का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन सड़क के किनारों को मजबूत करने के लिए की गयी फिलिंग में मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है.

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

सेवा करने गया था युवक, लौटकर नहीं आया... मोतिहारी में चाकू मारकर हत्या

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित पुराना रहमानिया हॉस्पिटल के आसपास डाक बम की सेवा करने गए युवक राजन कुमार पर चाकू से हमला किया गया। 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों की बदलेगी सूरत, सरकार ने बनाया विशेष प्लान 

बिहार के 700 मॉडल स्कूलों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

3 दिन की हड़ताल के बीच RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगे बैंक

बैंक कर्मचारियों ने लगातर तीन दिनों तक हड़ताल की घोषणा की है. 28 से 30 सितंबर तक बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे.