सुमित कुमार पाठक/न्यूज11 भारत
पतरातू/डेस्क: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने दिवाली के अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. पूर्व विधायक ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है की मां लक्ष्मी की असीम कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे। अंबा प्रसाद ने कहा कि सुख शांति और समृद्धि की मंगल कामनाओं के साथ प्रकाश पर्व दीपावली धूमधाम से मनाए व मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए मर्यादा एवं भाईचारा के साथ मिलजुल कर रहे एवं क्षेत्र को आगे बढ़ाएं.
यह भी पढ़ें: दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक