न्यूज़11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: बहरागोड़ा से भाजपा नेता सह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के भतीजे राहुल नंद षाड़ंगी उर्फ ऋषि षाड़ंगी को मिली जान मारने की धमकी के बाद घाटशिला भाजपा में उबाल है. इधर भाजपा नेता ऋषि षाड़ंगी ने इस बाबत बिस्टुपुर व बड़सोल थाना में बहरागोड़ा के विद्यायक समीर महंती के भतीजे राकेश महंती, भगिना अभिलाष पटनायक और अभिषेक पटनायक को प्राथमिकी में आरोपी बनाया है.
ऋषि षाड़ंगी ने जिला अध्यक्ष सत्या तिवारी के निर्देश पर घाटशिला भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मलेन आयोजन कर घटना की कड़ी निंदा की. घटना 26 सितंबर संध्या साढ़े छह बजे बिस्टुपुर के एक मॉल में घटी. घटना का विजुअल भी प्रशासन को सौंपते हुए उन्होंने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस संवाददाता सम्मलेन में घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाण्डेय, उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, घाटशिला प्रेस प्रवक्ता ब्रजेश सिंह, ऋषि षाड़ंगी, परेश नाथ सिंह समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- रांची पुलिस का सात दिवसीय विशेष ट्रैफिक जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को सीट बेल्ट को लेकर किया गया जागरूक