पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने PC में JPCS जेट परीक्षा प्रश्नपत्र को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया

By : News11 Bharat
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने PC में JPCS जेट परीक्षा प्रश्नपत्र को लेकर दी कड़ी प्रतिक्रिया

गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत 

बहरागोड़ा/डेस्क: झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षड़ंगी ने जेपीएससी द्वारा आयोजित जेट परीक्षा में ओड़िया भाषा के प्रश्नपत्र को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने अखबार में प्रकाशित इस मुद्दे पर कहा कि ओड़िया प्रश्नपत्र पढ़ने योग्य नहीं होना जेपीएससी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है. इसे उन्होंने ओड़िया भाषी अल्पसंख्यकों के प्रति अपमानजनक बताया.

डॉ. षड़ंगी, जो सिंहभूम उत्कल सभा के महासचिव एवं सिंहभूमि ओड़िया अस्मिता रक्षा सम्मेलन के संयोजक भी हैं, ने यह भी कहा कि नागपुरी भाषा के प्रश्नपत्र में भी गड़बड़ियों की बात सामने आई है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की घटनाएं राज्य सरकार और मुख्यमंत्री को बदनाम करने के निहित स्वार्थ से प्रेरित असफल प्रयास हैं.

उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी त्रुटियों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जेपीएससी को सख्त निर्देश दिए जाएं.

इसके साथ ही उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि राज्य मंत्रिमंडल द्वारा जेट परीक्षा में भाषाई विसंगतियों के कारण परीक्षा रद्द करने का निर्णय लेने के बावजूद प्रश्नपत्र का प्रसार जारी है. उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार से इस पूरे मामले का तुरंत संज्ञान लेकर भाषाई त्रुटियों को दूर करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: बिजली की तार की चपेट में आने पर,दर्दनाक मौत, बैल को पानी पिलाने के दौरान टुलु पम्प की नंगी तार पर पड़ गया था पांव

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार