न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा में विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है. विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए कुल 25 समितियों के सभापतियों और सदस्यों की नियुक्ति की है.
जारी सूची के अनुसार, मनोज यादव को लोक लेखा समिति का सभापति बनाया गया है. वहीं कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा सीपी सिंह को विधायक निधि अनुश्रवण समिति का सभापति नियुक्त किया गया है.
हेमलाल मुर्मू को प्राक्कलन समिति का सभापति बनाया गया है. आवास समिति के सभापति दशरथ गगराई बनाए गए. अरूप चटर्जी बनाए गए सरकारी आश्वासन समिति के सभापति. वहीं, नियम समिति ओर विशेषाधिकार समिति के सभापति स्पीकर होंगे. प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति के सभापति बसंत सोरेन बने.
ये भी पढ़ें- दिल्ली जाने के लिए रांची को मिली एक और ट्रेन, अब रांची से अयोध्या-लखनऊ जाना हुआ आसान