गांडेय के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चयन

समिति गठन

गांडेय के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चयन

चयनित सदस्यों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका, उप संयोजिका समेत अन्य पदों के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया

गांडेय के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चयन

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को गांडेय प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में पर्यवेक्षकों की निगरानी में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. इस दौरान पहले 11 से 15 सदस्यों का चयन किया गया. इसके बाद चयनित सदस्यों में से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका, उप संयोजिका समेत अन्य पदों के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया गया.

प्राथमिक विद्यालय चेगरबाद में पर्यवेक्षक संतोष कुमार चोड़े की निगरानी में हुए चुनाव में मनोनी देवी को अध्यक्ष एवं किरण हेम्ब्रम को उपाध्यक्ष चुना गया. मध्य विद्यालय मरखोगुंडी में पर्यवेक्षक शिव शंकर ठाकुर की देखरेख में रोहित चौधरी अध्यक्ष तथा रीता देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए. वहीं प्राथमिक विद्यालय जोधपुर में उर्मिला मरांडी को अध्यक्ष और छोटू लाल मरांडी को उपाध्यक्ष चुना गया.

उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंडरडीह में पर्यवेक्षक उदय चौधरी की निगरानी में संपन्न चुनाव में सहिना खातून को अध्यक्ष तथा इम्तियाज अंसारी को उपाध्यक्ष चुना गया. इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के शिक्षक, अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के चंदागढ़ में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की घुरती रथ यात्रा संपन्न, श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

संबंधित सामग्री

लातेहार की केड पंचायत में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, 254 लोगों को मिला लाभ

झारखंड

लातेहार की केड पंचायत में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, 254 लोगों को मिला लाभ

शिविर की सफलता में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

बचरा श्रमिक क्लब में कॉलोनीवासियों व खिलाड़ियों की बैठक, खेल मैदान, ओपन जिम और पार्क की मरम्मत की उठी मांग

झारखंड

बचरा श्रमिक क्लब में कॉलोनीवासियों व खिलाड़ियों की बैठक, खेल मैदान, ओपन जिम और पार्क की मरम्मत की उठी मांग

विभिन्न सामाजिक और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान कराया केन्द्रित

कल्याणपुर के चौड़ा में टाना भगत परिवारों ने बालू जब्ती कार्रवाई को बताया अनुचित, बीडीओ से लगाई न्याय की गुहार

झारखंड

कल्याणपुर के चौड़ा में टाना भगत परिवारों ने बालू जब्ती कार्रवाई को बताया अनुचित, बीडीओ से लगाई न्याय की गुहार

प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर न्याय की मांग की

पाकुड़ में ऐतिहासिक उल्टी रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

झारखंड

पाकुड़ में ऐतिहासिक उल्टी रथ यात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

पाकुड़ जिले के अलावा पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल और बिहार से भी हजारों श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए

JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: जांच तेज, पांच आरोपी पुलिस रिमांड पर; अब तक आठ गिरफ्तार

झारखंड

JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: जांच तेज, पांच आरोपी पुलिस रिमांड पर; अब तक आठ गिरफ्तार

मामले की जांच कर रही CID ने पहले से गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से पांच दिनों की पुलिस रिमांड पर लिया है.