मोरवाई खुर्द में वन विभाग का फायर अवेयरनेस अभियान, जंगलों को आग से बचाने और सूखी पत्तियों से खाद बनाने की दी जानकारी

By : News11 Bharat
मोरवाई खुर्द में वन विभाग का फायर अवेयरनेस अभियान, जंगलों को आग से बचाने और सूखी पत्तियों से खाद बनाने की दी जानकारी

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह के छिपादोहर पश्चिम क्षेत्र अंतर्गत मोरवाई खुर्द गांव में जंगलों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम को लेकर वन विभाग की ओर से फायर अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान ग्रामीणों के साथ बैठक कर जंगलों की सुरक्षा और सूखी पत्तियों के उपयोग को लेकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी वनपाल रजनीश सिंह ने किया.बैठक में ट्रेकर गार्ड, वनकर्मी तथा गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इस दौरान प्रभारी वनपाल रजनीश सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि गर्मी के मौसम में जंगलों में आग लगने की घटनाएं अधिक होती हैं, जिससे वन संपदा, वन्यजीव और पर्यावरण को भारी नुकसान होता है. इसलिए सभी लोगों को सतर्क रहने और किसी भी तरह की आग लगने की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की अपील की गई.उन्होंने ग्रामीणों को यह भी बताया कि जंगलों में गिरने वाली सूखी पत्तियों को जलाने के बजाय उससे खाद तैयार की जा सकती है. इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को जैविक खाद भी उपलब्ध हो सकेगी, जिससे खेती को भी लाभ मिलेगा.प्रभारी वनपाल ने ग्रामीणों से जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जंगल हम सभी की साझा संपत्ति है, जिसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है. वहीं ग्रामीणों ने भी जंगलों को आग से बचाने और वन विभाग के साथ मिलकर संरक्षण कार्यों में सहयोग करने का भरोसा दिलाया.इस मौके पर वन विभाग के कर्मियों के साथ गांव के दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गावां थाने में रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, आपसी भाईचारे के साथ मनाएं त्यौहार - बीडीओ

संबंधित सामग्री

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

गोबिंदपुरा में अवैध पत्थर खदान पर बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त

खनन पदाधिकारी विश्वनाथ उरांव और खोरीमहुआ एसडीएम समीर रेनियर खलखो के नेतृत्व में टीम ने अवैध पत्थर खदान में छापेमारी की

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

डॉ इरफान अंसारी ने फॉर्म-7 की आड़ में सिर्फ जामताड़ा जिले में 41 हजार वोटरों के नाम काटने की साजिश का लगाया आरोप

बांग्लादेशी और घुसपैठिए नहीं मिले तो अब असली वोटरों के नाम काटे जा रहे - डॉ इरफान

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है