गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई, 70 हजार की लकड़ी जब्त

गांडेय में दो अवैध आरा मिल पर वन विभाग की कार्रवाई 70 हजार की लकड़ी जब्त

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 
गांडेय/डेस्क:
- गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी पंचायत स्थित मोचियाडीह गांव में संचालित दो अवैध आरा मिलों पर सोमवार को वन विभाग ने कार्रवाई की. विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव में लंबे समय से अवैध रूप से आरा मिल का संचालन किया जा रहा है. जानकारी मिलने के बाद गिरिडीह डीएफओ के निर्देश पर प्रभारी वनपाल संदीप मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई और दोनों आरा मिलों पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान टीम ने करीब 70 हजार रुपये की अवैध लकड़ी और एक मशीन जब्त की. जब्त सामानों को टीम अपने साथ बेगाबाद कार्यालय लेकर गई.प्रभारी वनपाल संदीप मिश्रा ने बताया कि दोनों आरा मिल संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. छापामारी टीम में रोहित पंडित, वनरक्षी बमशंकर वर्मा, छोटू दास, बिनोद कुमार, रंजन शर्मा, दाऊद आलम, सुनील कुमार, बबिता कुमारी सहित अन्य शामिल थे.

ये भी पढ़ें- शादी में दूल्हे ने लिया 8वां वचन, ठहाकों से गूंज उठा पूरा परिसर, वायरल वीडियो में लोग करने लगे कमेंट

संबंधित सामग्री

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

झारखंड

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा, लगाया गया 50 हजार रूपए का जुर्माना 

नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी मिक्की कुमार प्रजापति को 20 साल की सजा और 50 हजार रूपए का जुर्माना लगाया है.

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

झारखंड

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के सत्यपाल सिंह समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी पवन कुमार सिंह, रविशंकर कुमार, सत्यपाल सिंह, लालू कुमार यादव की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई.

पांडरा में  वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

झारखंड

पांडरा में वज्रपात की चपेट में आकर खेत मे काम कर रही दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर

पांड़्रा गांव की पांच महिलाएं खेत में धान की निकाई कर रही थीं, तभी हुआ हादसा, घटना के बाद गांव में मातम का माहौल

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

झारखंड

डकैती से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियारों के साथ छह आरोपी गिरफ्तार

चौका में बड़ी वारदात की तैयारी कर रहा था गिरोह, शराब दुकान, पेट्रोल पंप और होटल में लूट की घटनाओं से भी जुड़े तार

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

झारखंड

पैतृक गांव तुकबेरा में कारगिल शहीद की प्रतिमा का अनावरण और ‘कर्म ही धर्म’ पुस्तक का हुआ विमोचन

ग्रामीणों, पूर्व सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहीद परिवार के सदस्यों ने वीर सपूत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया