वन विभाग की कार्रवाई, जोतांग जंगल से अवैध लकड़ी लदा टेम्पो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग की कार्रवाई, जोतांग जंगल से अवैध लकड़ी लदा टेम्पो जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग की कार्रवाई जोतांग जंगल से अवैध लकड़ी लदा टेम्पो जब्त तीन तस्कर गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज11 भारत

पलामू/डेस्क: वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांकी थाना क्षेत्र के जोतांग जंगल में छापेमारी अभियान चलाया है. इस दौरान टीम ने अवैध कीमती लकड़ी से लदे एक टेम्पो को जब्त किया है. इसके साथ ही मौके से अवैध लकड़ी की तस्करी में शामिल तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. पकड़े गए तस्करों की पहचान पांकी थाना क्षेत्र के ताल गांव निवासी कमलेेश यादव, अभिषेक भुइयां और जोतांग गांव निवासी छोटू भुइयां के रूप में हुई है.

इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए कुंदरी वन क्षेत्र के वन पदाधिकारी सुहाना सौरभ टोपो ने बताया कि वन विभाग की टीम को मंगलवार को एक गुप्त सूचना मिली थी. सूचना में बताया गया था कि पांकी थाना क्षेत्र के जोतांग जंगल से अवैध रूप से लकड़ी लादकर एक टेम्पो पांकी की तरफ आ रहा है. इसी जानकारी के आधार पर वन विभाग की टीम ने तुरंत वहां पहुंचकर नाकाबंदी की और अवैध लकड़ी समेत टेम्पो को अपने कब्जे में ले लिया.

वन पदाधिकारी के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी पेशेवर रूप से इस काम में शामिल थे और हमेशा जंगल से अवैध रूप से लकड़ी काटकर बेचने का धंधा करते थे. लकड़ी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए इन तीनों व्यक्तियों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के वन तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

यह भी पढ़ें: चांदी-सोना साफ करने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार, पलामू पुलिस की कार्रवाई

संबंधित सामग्री

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

झारखंड

रामगढ़ DC ने दिया चल सम्पत्ति तथा सरकारी वाहन कुर्क करने का आदेश 

चल सम्पत्ति की कुर्की का आदेश जारी

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड

कृषि एवं संबद्ध योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के लिए दो डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ रवाना

झारखंड सरकार के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय परिसर, सरायकेला-खरसावां से जिले में डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ अभियान का शुभारंभ किया गया.

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

झारखंड

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया रिम्स 

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के इर्गु टोली बागान चौक में ललन कुमार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है.

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

झारखंड

पोटका में मलेरिया पर विधायक संजीव सरदार का एक्शन, सीएचसी और प्रभावित गांवों का किया दौरा

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ की आपात बैठक— शिविर, जांच, दवा वितरण, डीडीटी छिड़काव और मच्छरदानी वितरण के दिए निर्देश

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

झारखंड

सीआईएसएफ उप महानिरीक्षक ने किया सीसीएल करगली क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का वार्षिक निरीक्षण

अवैध कोयला कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए निर्देश