न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: खेल, संस्कृति और जोश के संगम के साथ 'आदिवासी सुख शांति क्लब, ब्राम्बे' द्वारा आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आज भव्य समापन हुआ. बीते 10 फरवरी से शुरू हुए इस खेल महाकुंभ का फाइनल मुकाबला आज, 15 फरवरी को ब्राम्बे के ऐतिहासिक सी.टी.आई. मैदान में खेला गया.
मैदान की हरियाली पर आज पसीने और कौशल की जंग देखने को मिली, जहाँ यूनाइटेड एफसी चितरकोटा और दीपक ब्रदर्स बुडमू के बीच खिताबी जीत के लिए कड़ा संघर्ष जारी रहा अंतः प्लेंटी सूटा में दीपक ब्रदर्स बुड़मु ने 5-4 से यह मुकाबला जीतकर चैंपियन रही वहीं हजारों की संख्या में जुटे दर्शकों के शोर ने पूरे वातावरण को फुटबॉल के रंग में रंग दिया.
दिग्गज नेताओं की उपस्थिति ने बढ़ाया खिलाड़ियों का मान
इस भव्य फाइनल मुकाबले के अवसर पर झारखंड की राजनीति और सामाजिक जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की. कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी पहुंचे.
विशिष्ट अतिथि:
- समीर उरांव: राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा.
- सन्नी टोप्पो: युवा भाजपा नेता, मांडर विधानसभा.
- बंधन तिग्गा: मुख्य संरक्षक एवं धर्मगुरु.
- बबलू गोप: अध्यक्ष, मांडर मंडल.
अतिथियों का संबोधन
समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारे युवाओं के अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का माध्यम है. उन्होंने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं से ही असली प्रतिभा निकलकर सामने आती है.
वहीं, समीर उरांव ने कहा कि केंद्र की योजनाओं के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम किया जा रहा है और ब्राम्बे का यह मैदान भविष्य के स्टार खिलाड़ी तैयार कर रहा है.
युवा नेता सन्नी टोप्पो ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा- मैदान में हार-जीत तो लगी रहती है, लेकिन जो अंत तक हार नहीं मानता, वही असली चैंपियन है. मांडर की माटी में फुटबॉल बसा है और हम यहाँ के खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
मैदान के चारों ओर दर्शकों का जनसैलाब उमड़ा था. क्लब के सदस्यों और स्थानीय सहयोगियों ने अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. आयोजन समिति ने सभी सहयोगियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से पिछले पांच दिनों से यह आयोजन सुचारू रूप से चल रहा था.
मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त तालमेल और रणनीतिक खेल देखने को मिला. विजेता टीम को 5 लाख तथा उपविजेता टीम को 3 लाख पुरस्कार के रूप में प्राप्त हुआ इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुख शांति क्लब के अध्यक्ष जतरू उरांव, करमा उरांव, राईसन तिग्गा, दानियल बाखला, जैवनत तिग्गा,सूरज उंराव सहित सुख शांति क्लब के सभी सदस्यों ने अपनी मुख्य भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें: टोटों में सीआरपीएफ 174 बटालियन के मालवाहक ट्रक पलटने से दो जवान घायल, रांची रैफर