प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क: बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत अमडीहा खेल मैदान में नवयुवक संघ फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित बालक-बालिका वर्ग फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शनिवार देर शाम हुआ.समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह, मुखिया बिपिन बिहारी सिंह, पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में मंगरा के कल्याणपुर और उक्कामाड़ के बीच रोमांचक खेल हुआ. निर्धारित समय तक परिणाम नहीं निकलने पर मुकाबला पेनल्टी शूटआउट से तय हुआ, जिसमें कल्याणपुर की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की. वहीं बालिका वर्ग में लातेहार की कुजूर सिस्टर ने हेसला टीम को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया.
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों के साथ-साथ तीसरे स्थान पर रही टीमों को भी पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि प्रखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और हमारे बालक-बालिकाएँ राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर रही हैं.वहीं यूथ कांग्रेस प्रदेश समन्वयक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रखंड में जल्द ही खेल स्टेडियम और डे-बोर्डिंग केंद्र की स्थापना की जाएगी, जिससे खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा.कार्यक्रम का संचालन नवयुवक संघ अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह चेरो एवं उनकी टीम ने किया. मौके पर जितेंद्र सिंह, सचिन बबन सिंह, श्यामसुंदर सिंह, शंकर सिंह, धीरज सिंह, पंकज पासवान, आलोक कुमार सिंह, नीतिश सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप सिंह, मुकेश सिंह, मनोज सिंह, अमरनाथ सिंह, सोनू पासवान, राजन सिंह, हरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: अपने पुत्र को कालजयी बनाने के लिए निर्जला उपवास कर मातएं कर रहीं जीवित्पुत्रिका व्रत