न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क: गुमला जिला के खोरा गांव की एक 13 वर्षीय बच्ची के 2018 से लापता मामले (वर्तमान आयु 21 वर्ष) पर कल हाईकोर्ट के द्वारा डीजीपी व गुमला एसपी से जांच रिपोर्ट की मांग की. वही पुलिस अनुसंधान में अभी तक बच्ची का पता नही चलने पर कोर्ट ने जांच की वर्तमान स्थिति पर सवाल उठाते हुए तेजी से परिणाम लाने का निर्देश दिया था. साथ ही दो सप्ताह के भीतर जांच में कोई ठोस प्रगति नही होने पर केस की जांच सीबीआई को सौंपने की बात कही.
हाईकोर्ट के द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद आज राज्य की डीजीपी गुमला पहुंची और सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने अभी तक किये गये अनुसंधानों की समीक्षा की. साथ ही लापता बच्ची के परिजनों को भी बुलाकर करीब 2 घंटे तक उनसे बंद कमरे में पूरी जानकारी ली गयी. डीजीपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा लापता बच्ची के केश में काफी मेहनत की गई है. लंबे समय से लोग लगे है लेकिन अभी तक कोई खास जानकारी नही मिल पाई है. पुलिस के द्वारा फिर से पूरे केस का रिव्यू कराया जा रहा है. इससे पूर्व सर्किट हाउस पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का तांडव जारी, आठवीं बार अमलीया स्कूल पर हमला, भारी नुकसान