भाकपा माले की शिकायत पर जमीन रसीद के लिए वसूली मामला उजागर, सीओ ने दिए राशि लौटाने के निर्देश

भाकपा माले की शिकायत पर जमीन रसीद के लिए वसूली मामला उजागर, सीओ ने दिए राशि लौटाने के निर्देश

भाकपा माले की शिकायत पर जमीन रसीद के लिए वसूली मामला उजागर सीओ ने दिए राशि लौटाने के निर्देश

न्यूज11  भारत

बगोदर/डेस्क: बगोदर अंचल कार्यालय से जुड़ा जमीन रसीद निर्गत करने और ऑनलाइन प्रविष्टि के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला बुधवार को उस समय उजागर हुआ जब भाकपा माले के नेताओं ने इसे लेकर अंचलाधिकारी से मुलाकात की. यह प्रकरण वर्तमान अंचलाधिकारी के कार्यकाल से पूर्व (एक वर्ष पूर्व) का बताया जा रहा है.

बगोदरडीह निवासी पप्पू कुमार ठाकुर ने उप प्रमुख सह भाकपा माले नेता हरेन्द्र कुमार सिंह को आवेदन देकर आरोप लगाया कि सीओ के ड्राइवर नागेश्वर ठाकुर ने रसीद काटने एवं जमीन ऑनलाइन करने के नाम पर उनसे रुपए लिए, लेकिन कार्य नहीं हुआ. इसके बाद भाकपा माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार से मुलाकात कर भुगतान से जुड़े साक्ष्य प्रस्तुत किए.

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ ने संबंधित ड्राइवर को तलब कर पूछताछ की. पूछताछ में 15 हजार रुपए लेने की बात स्वीकार की गई, जबकि भुक्तभोगी ने 36 हजार रुपए देने का दावा किया है. भुक्तभोगी के अनुसार अब तक 14 हजार रुपए दो किस्तों में वापस किए जा चुके हैं.

सीओ प्रवीण कुमार ने स्पष्ट कहा कि पैसे के लेन-देन का मामला सामने आया है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि राशि किस मद में ली गई. उन्होंने यह भी बताया कि पैसा लेने वाला ड्राइवर और आरोप लगाने वाला व्यक्ति आपस में नजदीकी रिश्तेदार हैं तथा यह मामला उनके कार्यकाल का नहीं है. बावजूद इसके उन्होंने शेष राशि शीघ्र लौटाने का निर्देश दिया है.

इधर, भाकपा माले नेताओं ने अंचल में कथित बिचौलिया तंत्र और जमीन कारोबारियों के प्रभाव पर सवाल उठाए. उनका आरोप है कि सरिया रोड का एक कथित जमीन कारोबारी चमचमाती कारों में घूमता है, भोले-भाले रैयतों को फंसा कर अंचल कर्मचारियों और कर्मियों पर अपने दबदबे के आधार पर मनमानी करता है, अवैध वसूली करता है और संपत्ति खड़ी कर चुका है. नेताओं ने ऐसे तत्वों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है.

प्रतिनिधिमंडल में संतोष कुमार रजक और पूरन कुमार महतो भी शामिल थे.

यह भी पढ़ें: धारकिरो में श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य जलयात्रा के साथ हुआ आयोजन

संबंधित सामग्री

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

झारखंड

Breaking: गढ़वा के भंडरिया थाना क्षेत्र के बिजका बाजार में जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

झारखंड

टोरी स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट जांच अभियान, 38 यात्री पकड़े गए, जुर्माना भी वसूला गया

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

झारखंड

चाईबासा में दिनदहाड़े मासूम बच्चा गायब, बाइक पर आये बदमाशों के वारदात को अंजाम देने का अंदेशा

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग

झारखंड

Breaking: लाइटर लदे ट्रक की कोयला लदे ट्रक से टक्कर के बाद तीन ट्रकों में लगी भीषण आग

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित

झारखंड

जामताड़ा में टोटो चालक से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस अधिकारी निलंबित