उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़ 11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज स्थित पीएमश्री आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में शनिवार को FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन राजगंज पंचायत की मुखिया श्रीमती वंदना बरूई ने फीता काटकर किया.
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य उर्मिला देवी, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रियंका देवी, उपाध्यक्ष राघव मुंशी, संयोजिका आरती कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. वहीं संकुल साधन सेवी पवन पांडे एवं शिव प्रसाद सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए.
मेले का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में खेल-खेल के माध्यम से तैयार किए गए FLN किट रहे, जिसे अभिभावकों एवं अतिथियों ने काफी सराहा.
प्रधानाध्यापक रामानंद पासवान ने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों एवं अभिभावकों की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में खेल आधारित शिक्षा को और मजबूत करने का संकल्प लिया. शिक्षक राकेश कुमार ने न्यू टाउन हॉल में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं दीं.
कार्यक्रम के दौरान सत्र 2025 में अष्टम कक्षा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को जैक द्वारा जारी प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीनिवास कुमार माहथा, नागेश्वर प्रजापति, सुबोध कुमार, पूनम श्रीवास्तव, नीतू चौरसिया, प्रतिमा कुमारी, अभाजुद्दीन अंसारी, शाहिद अख्तर सहित विद्यालय परिवार एवं बाल संसद के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका
यह भी पढ़ें: लोको पायलट पद पर चयनित हुए राजगंज के मुनेश्वर मुर्मू, विद्यालय में किया गया सम्मान