होली को लेकर छिपादोहर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील

होली को लेकर छिपादोहर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील

होली को लेकर छिपादोहर पुलिस का फ्लैग मार्च शांति पूर्वक पर्व मनाने की अपील

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर छिपादोहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में अंचलाधिकारी लवकेश कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम की अगुवाई में छिपादोहर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने विभिन्न चौक-चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों का भ्रमण कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. 

अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की. साथ ही चेतावनी दी कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की हुड़दंग, जबरन रंग लगाने या असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मौके पर किशोर मुंडा, विकासेंदु त्रिपाठी, इंद्रजीत तिवारी, शंकर दयाल सिंह, भोला कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस जवान मौजूद रहे.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है. फ्लैग मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूती आई है.

यह भी पढ़ें: होली को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम